‘स्वदेशी अपनाने की बात, फिर चीन से आयात क्यों?’, पवन बंसल ने PM मोदी की अपील पर उठाए सवाल



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (28 सितंबर, 2025) को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड में देशवासियों से 2 अक्टूबर को खादी उत्पाद खरीदने की अपील की और ‘गर्व से कहें, हम स्वदेशी हैं’ का नारा दिया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि खादी को बढ़ावा देना सबसे अच्छी बात है.

चंडीगढ़ में ‘IANS’ से बातचीत के दौरान उन्होंने सरकार से खादी उद्योग को समर्थन देने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया. बंसल ने कहा कि गांधीजी की भावनाएं आजादी की लड़ाई के दौरान खादी के रूप में सामने आई थीं, जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा था.

दिवाली पर चीन से लाइट आयात को लेकर बोले पवन बंसल

पवन बंसल ने पीएम मोदी की स्वदेशी अपनाने की अपील पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि दिवाली पर भगवान की मूर्तियां और लाइट की मालाएं ज्यादातर चीन से आयात की जाती हैं, जिन्हें बंद करना चाहिए. मन की बात में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तारीफ पर बंसल ने आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को लाल किले से पीएम मोदी ने RSS का नाम लिया था, जो नहीं लेना चाहिए था. बंसल ने कहा कि अब फिर से नाम लेने से कोई खास फर्क नहीं पड़ता, लेकिन उस दिन नाम लेना अनुचित था.

उन्होंने आरोप लगाया कि RSS ने समाज में ध्रुवीकरण का काम किया है. बंसल ने यह भी दावा किया कि पीएम मोदी ने 75 वर्ष की आयु सीमा में रिटायरमेंट से बचने के लिए 15 अगस्त को RSS का नाम लिया था, ताकि संगठन को खुश किया जा सके. उन्होंने कहा कि पंजाब में बाढ़ के दौरान लोग मुश्किल में थे, लेकिन केंद्र सरकार ने कोई सहायता नहीं दी.

‘पंजाब को लेकर कोई घोषणा नहीं’

उन्होंने कहा कि पटना में 7 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की गई, लेकिन पंजाब के लिए कुछ नहीं सोचा गया. बंसल ने यह भी कहा कि उन्हें पंजाब में RSS के लोगों की ओर से किए गए किसी काम की जानकारी नहीं है और मन की बात में पंजाब के लोगों का जिक्र नहीं किया गया, इससे बहुत दु:ख हुआ है.

ये भी पढ़ें:- I Love Muhammad विवाद: ‘एक नारे को खतरा बताकर…’, मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी पर बोला जमात-ए-इस्लामी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *