Hyderabad Blast: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में केमिकल से भरे एक टैंकर में भीषण धमाका हो गया. इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं. यह ब्लास्ट सिगाची केमिकल्स में हुआ है.
स्थानीय NTV तेलुगू के मुताबिक, इस घटना में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
(खबर अपडेट की जा रही है)