’50 साल तक तेलंगाना में भाजपा…’, जुबली हिल्स उपचुनाव रिजल्ट पर बिफरे BJP के पूर्व MLA टी राजा सिंह



हैदराबाद की जुबली हिल्स उपचुनाव में हार के बाद अब बीजेपी के पूर्व विधायक राजा सिंह पूरी तरह से पार्टी पर बिफर गए हैं. उन्होंने पार्टी फैसलों पर निशाना साधते हुए कहा है कि 50 साल तक तेलंगाना में बीजेपी नहीं आएगी. दरअसल, पूरी बयानबाजी जुबली हिल्स के परिणामों के बाद सुनने को मिल रही है. 

राजा सिंह का यह बयान उस समय सामने आया है, जब जुबली हिल्स उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार बुरी तरह हार गई. उन्होंने कहा, ‘भाजपा उम्मीदवार को न केवल हार का सामना करना पड़ा, बल्कि उनकी जमानत भी जब्त हो गई. इस हार के बाद वह अब अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं.’

पार्टी नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप 

राजा सिंह ने तेलंगाना बीजेपी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है. नेताओं में उनकी बात तक सुनी नहीं जाती. उन्होंने कहा, ‘बीजेपा तेलंगाना में कभी सत्ता में नहीं आएगी क्योंकि यहां के नेता केवल अपने हितों की चिंता करते हैं, जनता की नहीं.’

मुझे पार्टी से निकालने की कोशिश हो रही 

पूर्व विधायक ने आगे कहा, ‘उन्हें पार्टी से निकालने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. उन्होंने यह भी दावा किया कि जुबली हिल्स उपचुनाव में दीपक रेड्डी को उन्हीं की पार्टी के कुछ नेताओं ने ही हराया.

बयान के बाद आंतरिक कलह आई सामने 

राजा सिंह के इन बयानों से तेलंगाना बीजेपी में मची आंतरिक कलह एक बार फिर सामने आई है. पार्टी ने अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

जाने रिजल्ट के आंकड़े

इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव को 99,120, BRS की सुनीता को  74,462 वोट मिले हैं. इनमें दोनों के बीच वोट का आंकड़ा 24,658 है. इस सीट पर बीजेपी को 17,061 वोट ही मिले हैं. जुबली हिल्स हैदराबाद का एक प्रतिष्ठित और संपन्न इलाका है, जहां BRS का प्रभाव हमेशा से मजबूत माना जाता रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *