7.5 करोड़ कैश, 2.5 KG सोना, लाखों की घड़ियां… रिश्वत कांड में फंसे पंजाब DIG के ठिकानों से अब तक क्या-क्या मिला?



CBI ने रिश्वतखोरी और अवैध संपत्ति के मामले में पंजाब पुलिस के DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की है. अब तक की तलाशी में जांच एजेंसी को 7.5 करोड़ रुपये नकद, 2.5 किलो सोने के गहने, 26 लग्जरी घड़ियां और दर्जनों प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं. भुल्लर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

CBI ने DIG के खिलाफ 16 अक्टूबर को केस दर्ज किया था, जिसमें उन पर आरोप है कि उन्होंने एक कारोबारी से उसके खिलाफ दर्ज FIR को ‘सेटल’ करने और आगे कोई कार्रवाई न करने के बदले 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. 

परिवार के नाम पर 50 प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद

इतना ही नहीं, वे हर महीने पैसों की डिमांड भी कर रहे थे. इसी मामले में कार्रवाई करते हुए CBI ने चंडीगढ़ के सेक्टर-21 में जाल बिछाकर DIG के मिडिलमैन को रंगे हाथ 8 लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया. मिडिलमैन की गिरफ्तारी के बाद CBI ने भुल्लर के चंडीगढ़, जालंधर और समराला स्थित ठिकानों पर छापा मारा.

अब तक की तलाशी में 7.5 करोड़ नकद, 2.5 किलो सोने के गहने और Rolex, Rado जैसी ब्रांडेड 26 महंगी घड़ियां बरामद की गई हैं. इसके अलावा DIG और उनके परिवार के नाम पर करीब 50 प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले हैं.

मिडिलमैन के घर पर जांच के दौरान मिला नकद

CBI को कई बैंकों में खाता जानकारी, लॉकर की चाबियां, चार लाइसेंसी हथियार और 100 से ज्यादा जिंदा कारतूस भी मिले हैं. समराला स्थित उनके फार्महाउस से भी छापेमारी के दौरान 5.7 लाख रुपये नकद, 108 शराब की बोतलें और 17 जिंदा कारतूस बरामद हुए. CBI ने मिडिलमैन के घर पर भी छापा मारा, जहां से 21 लाख रुपये नकद और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं. 

जांच में रिश्वत वसूलने के रैकेट का पर्दाफाश

एजेंसी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह अवैध संपत्ति किस-किस स्रोत से जुटाई गई और किन अन्य लोगों की इसमें भूमिका रही. शुरुआती जांच में सामने आया है कि भुल्लर एक रैकेट की तरह रिश्वत वसूलने की प्रणाली चला रहे थे, जिसमें कई और लोग शामिल हो सकते हैं. CBI अधिकारियों के मुताबिक, जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में कई और खुलासे हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का बड़ा कदम, ज्यादातर सुखोई फाइटर जेट हो रहे ब्रह्मोस से लैस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *