‘दिल्ली में बैठकर गणित निकालने वाले लोग आकर देखें हवा का रुख क्या है’, आरा की रैली में बोले PM मोदी



बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरा में हुई जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के चुनावी घोषणापत्र और बिहार के विकास को लेकर बड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे लोग हवा का रुख नहीं समझ पा रहे हैं, बिहार की जनता एनडीए के साथ है. पीएम मोदी ने कहा कि अगले साल तक 1 करोड़ नए रोजगार दिए जाएंगे और इसके लिए पूरा खाका तैयार किया जा चुका है.

पीएम मोदी ने कहा कि 1.30 करोड़ महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं और एनडीए की सरकार बनते ही यह मदद और बढ़ाई जाएगी. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “एक तरफ एनडीए का ईमानदार घोषणापत्र है तो दूसरी तरफ महागठबंधन का झूठ का पुलिंदा.”

पीएम मोदी ने जनता से की ये अपील

उन्होंने जनता से अपील की कि बिहार को जंगल राज से बचाना है और एक बार फिर एनडीए की सरकार बनानी है. उन्होंने आगे कहा, “विकसित बिहार ही विकसित भारत का आधार है और इसके लिए मैं आपका साथ मांगने आया हूं.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *