‘क्या राहुल गांधी को मिलेगा संदेश?’, ट्रंप-ममदानी की मीटिंग पर शशि थरूर ने किया था कमेंट, BJP ने कसा तंज


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी के अमेरिका में राजनीतिक सहयोग की प्रशंसा करने के बाद बीजेपी ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है. बीजेपी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए सवाल किया कि क्या राहुल गांधी को यह मैसेज मिलेगा?

ट्रंप-ममदानी को लेकर बोले शशि थरूर

दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने शनिवार (22 नवंबर, 2025) को डोनाल्ड ट्रंप और जोहरान ममदानी की व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात के दौरान की एक पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी. थरूर ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने उनके कट्टर आलोचकों में से एक जोहरान ममदानी से व्हाइट हाउस में मुलाकात की और उन्होंने मतदाताओं की इच्छा का सम्मान करने और देश के बेहतर हित के लिए मिलकर काम करने की बात कही.

राहुल गांधी को लेकर क्या बोली भाजपा?

ट्रंप और ममदानी को लेकर शशि थरूर की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तुरंत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी. भाजपा प्रवक्ता ने शशि थरूर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट को टैग करते हुए कहा, ‘शशि थरूर ने एक बार फिर से कांग्रेस को याद दिलाया है कि परिवार को नहीं, बल्कि भारत को प्राथमिकता दें. लोकतांत्रिक तरीके से व्यवहार करें, हारे हुए लोगों की तरह नहीं, लेकिन क्या राहुल गांधी को यह मैसेज मिलेगा? शशि के खिलाफ एक और फतवा???’

शशि थरूर की प्रतिक्रियाओं को लेकर पहले भी हो चुकी है आलोचना

यह पहली बार नहीं है जब सांसद शशि थरूर ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कांग्रेस पार्टी पर तंज कसने का मौका दिया है. हाल ही में शशि थरूर ने एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की तारीफ की थी, जिसके बाद उनकी साथी पार्टी नेताओं ने थरूर की प्रतिक्रिया की कड़ी आलोचना की थी. वहीं, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने शशि थरूर को पाखंडी करते हुए सवाल किया, ‘आप कांग्रेस में हैं हीं क्यों?

यह भी पढ़ेंः देश के अगले चीफ जस्टिस सूर्य कांत बोले, ‘वकील का कद मुकदमा स्वीकार करने का आधार नहीं, लंबित केस की संख्या घटाएंगे’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *