’56 इंच की छाती का देश को क्या फायदा हुआ? चीन घुस आया…’, राज्यसभा में मोदी पर फायर हुए खरगे, सुनते ही खड़े हो गए नड्डा


राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चीन लद्दाख में घुस आया है, लेकिन सरकार उसे रोकने या उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं कर रही. खरगे ने कटाक्ष करते हुए पूछा- ’56 इंच की छाती का देश को क्या फायदा हुआ?’. उनके इस बयान पर सदन में हंगामा शुरू हो गया और बीजेपी सदस्यों ने कड़ा विरोध जताया.

वंदे मातरम पर सियासी टकराव
खरगे ने वंदे मातरम के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि वह पिछले 60 सालों से यह गीत गा रहे हैं और 30-35 साल से विधायक व सांसद के रूप में इसे सदन में गाते आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग पहले वंदे मातरम नहीं गाते थे, वे अब इसे राजनीति का हथियार बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने अधिवेशनों में वंदे मातरम गाने की परंपरा शुरू की थी और जब स्वतंत्रता सेनानी जेल जा रहे थे, तब ‘जो आज देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांट रहे हैं, वे अंग्रेजों की नौकरी कर रहे थे.’

‘मोदी और शाह इतिहास को तोड़-मरोड़ रहे हैं’
खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि वे कांग्रेस को अपमानित करने के लिए इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को लेकर फैसला कांग्रेस नेताओं के सामूहिक निर्णय से हुआ था, जिसमें नेहरू, गांधी, मौलाना आजाद और सुभाष चंद्र बोस शामिल थे.

(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *