Goa Nightclub: हिरासत में लिए गए लूथरा ब्रदर्स की थाईलैंड से सामने आई पहली तस्वीर, गोवा अग्निकांड के बाद हुए थे फरार


गोवा के लोकप्रिय नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है. इससे जुड़ी पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें वे लोग थाईलैंड पुलिस की हिरासत में दिखाई दे रहे है. उनके हाथ बंधे हुए हैं और पासपोर्ट लेकर खड़े हैं. खबरों के अनुसार इंटरपोल की तरफ से जारी ब्लू कॉर्नर नोटिस के बाद यह कार्रवाई हुई है. इससे पहले विदेश मंत्रालय ने दोनों के पासपोर्ट भी निलंबित कर दिए थे, जिससे मामले पर एक्शन और तेज हो गया.

ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिकाओं की सुनवाई बुधवार (10 दिसंबर 2025) को हुई, जिसमें लूथरा भाईयों की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत में दावा किया कि उनके मुवक्किल भाग नहीं रहे थे. उन्होंने कहा कि दोनों केवल एक बिजनेस मीटिंग के लिए थाईलैंड गए थे. यह यात्रा किसी भी तरह जांच से बचने या कानून से भागने का प्रयास नहीं थी.

Goa Nightclub: हिरासत में लिए गए लूथरा ब्रदर्स की थाईलैंड से सामने आई पहली तस्वीर, गोवा अग्निकांड के बाद हुए थे फरार

Goa Nightclub: हिरासत में लिए गए लूथरा ब्रदर्स की थाईलैंड से सामने आई पहली तस्वीर, गोवा अग्निकांड के बाद हुए थे फरार

गोवा लाने के लिए प्रक्रिया तेज

थाईलैंड से हिरासत में लिए गए गोवा के चर्चित नाइटक्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को लेकर अब भारत में प्रशासनिक हलचल और तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार, गोवा सरकार किसी भी समय हाई लेवल मीटिंग बुला सकती है, जिसमें राज्य के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे. यह बैठक लूथरा ब्रदर्स के डिपोर्टेशन और भारत लाए जाने के बाद की गिरफ्तारी रणनीति पर केंद्रित होगी.

नाइटक्लब के सह-मालिक का बयान

PTI के मुताबिक गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के सह-मालिकों में से एक अजय गुप्ता ने आग लगने की घटना के संबंध में बुधवार (10 दिसंबर 2025)  को दिल्ली अपराध शाखा के वसूली और  अपहरण रोधी प्रकोष्ठ में लाए जाने पर कहा कि वह केवल एक साझेदार’’ हैं. सूत्रों ने बताया कि गुप्ता 6 दिसंबर को उत्तरी गोवा के अरपोरा इलाके में हुई आगजनी के बाद से जांचकर्ताओं से बच रहा था. एक सूत्र ने बताया, ‘‘गोवा पुलिस की तरफ से गुप्ता को दिल्ली में पहली बार में तलाशने में नाकाम रहने के बाद उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था.

ये भी पढ़ें: गोवा अग्निकांड पर बड़ी खबर, थाईलैंड में हिरासत में लिए गए क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *