चुनाव आयोग ने छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए समयसीमा बढ़ायी. ECI के अनुसार तमिलनाडु, गुजरात में 14 दिसंबर तक फॉर्म भरे जाएंगे और 19 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगा. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ओर अंडमान और निकोबार में 18 दिसंबर तक एसआईआर की प्रक्रिया होगी और 23 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगा. उत्तर प्रदेश में अब 26 दिसंबर तक एसआईआर के लिए फॉर्म भरे जाएंगे और 31 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगा.
(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)