गोवा पुलिस को मिली लूथरा ब्रदर्स की कस्टडी, दिल्ली कोर्ट ने नाइट क्लब के मालिक को रिमांड पर भेजा


गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन (Birch by Romeo Lane) रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना के मामले में रेस्टोरेंट के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को 2 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है. पटियाला कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया. गोवा पुलिस ने कथित आरोपियों की तीन दिनों की रिमांड की मांग की थी. 

नई दिल्ली में डिपोर्ट किए गए लूथरा ब्रदर्स को हिरासत में लेने और ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद गोवा पुलिस दोनों आरोपियों को गोवा ला रही है. पुलिस टीम के साथ आरोपियों के कल सुबह तक गोवा पहुंचने की उम्मीद है.

भीषण अग्निकांड के बाद फरार हो गए थे लूथरा ब्रदर्स

दरअसल, गोवा के अरपोरा के नाइटक्लब में भीषण अग्निकांड के बाद सौरभ और गौरव लूथरा फरार हो गए थे. उन्हें आज ही भारत वापस लाया गया था. फ्लाइट से उतरते ही दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. इसके बाद 16 दिसंबर 2026 यानि आज ही कोर्ट ने उन्हें रिमांड पर भेज दिया है. वे थाईलैंड से दिल्ली इंडिगो की फ्लाइट 6E-1064 से भारत पहुंचे. उनकी वापसी को लेकर सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया के पूरे इंतजाम किए गए थे. एयरपोर्ट से गिरफ्तारी के बाद दोनों भाईयों का मेडिकल चेकअप भी किया गया. इसके बाद कोर्ट में पेश किया था. 

11 दिसंबर को हुई थी थाइलैंड में गिरफ्तारी
लूथरा ब्रदर्स की गिरफ्तारी 11 दिसंबर को थाइलैंड के एक होटल इंडिगो से हुई थी. यह होटल फुकेट में है. 12 दिसंबर को उन्हें फुकेट से बैंकॉक लाया गया. इसके बाद भारत लाने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हुई. दोनों के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए गए थे. इसी दिन रोहिणी कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था.

6 दिसंबर को गोवा के रेस्टोरेंट में आधी रात को आग लग गई थी. हादसा इतना भीषण था कि इसमें 25 लोगों की जान चली गई थी. जांच में सामने आया था कि नाइट क्लब में लगी आग के दौरान ही दोनों मालिक ने देश छोड़कर थाईलैंड जाने का प्लान बना लिया था. इसके बाद उनके खिलाफ गोवा पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया था. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *