पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की बेटी की शादी 26 दिसंबर 2025 को उनके अपने भाईके बेटे अब्दुल रहमान से हुई. रावलपिंडी में शादी समारोह संपन्न हुआ, जिसमें देश के शीर्ष राजनीतिक नेता और सैन्य अधिकारी पहुंचे. इस समारोह को गोपनीय रखा गया और इसकी कोई भी तस्वीर जारी नहीं की गई है.
असीम मुनीर ने सगे भाई के बेटे से करवाई बेटी की शादी
मुनीर की बेटी की शादी में पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, उप प्रधानमंत्री इशाक डार, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ, आईएसआई चीफ और पाकिस्तानी सेना के अन्य सदस्य जैसे रिटायर जनरल शामिल हुए. पाकिस्तान के पत्रकार जाहिद गिश्कोरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर बताया कि मुनीर ने अपने भाई कासिम मुनीर के बेटे अब्दुल रहमान से अपनी बेटी का निकाह करवाया है.
असिस्टेंट कमिश्नर हैं मुनीर के दामाद
पाकिस्तानी पत्रकार जाहिद गिश्कोरी ने बताया, ‘असीम मुनीर की चार बेटियां हैं और ये उनकी तीसरी बेटी की शादी थी. पहले सेना में कैप्टन थे, लेकिन बाद में वो सिविल सर्विसेज में चले गये. मुनीर की बेटी का नाम माहनुर है. अब्दुल रहमान पहले सेना में कैप्टन थे, लेकिन बाद में वो सिविल सर्विसेज में चले गए. सेना के अधिकारियों के लिए सिविल सर्विसेज में कोटा होता है. उसी के तहत अब वो असिस्टेंट कमिश्नर के तौर पर काम कर रहे हैं.’
मुनीर की बेटी की शादी में नहीं पहुंचे यूएई के राष्ट्रपति
पाकिस्तान के पत्रकार ने बताया कि इस शादी में कई रिटायर्ड जनरल और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ भी शामिल हुए. उन्होंने कहा, ‘इस हाई प्रोफाइल शादी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान शामिल नहीं हुए, लेकिन इस शादी में 400 से ज्यादा मेहमान थे. सुरक्षा वजहों से इस कार्यक्रम सीक्रेट रखा गया था.’ इस शादी समारोह का आयोजन किसी होटल या सार्वजनिक स्थल पर नहीं, बल्कि जनरल हेडक्वार्टर के पास मुनीर के आवास के अंदर किया गया था.
ये भी पढ़ें : Khaleda Zia Death: खालिदा जिया का स्टाइल स्टेटमेंट! साड़ी और काले चश्मे को लेकर हमेशा होती रही चर्चा, जानें कैसा था पहनावा