क्या जेलेंस्की चाहते हैं ट्रंप रूस के राष्ट्रपति पुतिन को भी अरेस्ट करें, यूक्रेनी राष्ट्रपति के वेनेजुएला पर बयान के क्या मायने?


अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला में की गई सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी ने पूरी दुनिया को हैरानी में जरूर डाल दिया है. अमेरिका के इस एक्शन पर कई देशों से की प्रतिक्रिया देखने को मिली है. यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की का बयान भी आया है. जेलेंस्की ने तंज भरे लहजे में बिना किसी नेता का नाम लेते हुए बयान दिया है. 

 यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने क्या कहा?

वेनेजुएला पर हुई डोनाल्ड ट्रंप की कार्रवाई पर जब जेलेंस्की से रिएक्शन मांगा गया, तो उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा, ‘अगर तानाशाहों से ऐसे निपटना संभव है तो अमेरिका जानता है, आगे क्या करना है.’

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने हालांकि किसी नेता का नाम नहीं लिया. हालांकि उनका इशारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर था, ये सब समझ गए. यूरोपीय देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ बैठक के बाद जेलेंस्की ने ये बयान दिया है.

3 जनवरी को अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला किया

तीन जनवरी को अमेरिका ने कराकस पर सैन्य हमला किया. इस कार्रवाई में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को सैन्य अड्डे पर स्थित आवास पर गिरफ्तार किया. दोनों को अमेरिका भेजा गया है. उन पर मुकदमा चलाया जाएगा. 

अमेरिका के पास अस्थायी तौर पर वेनेजुएला का प्रशासनिक कंट्रोल रहेगा. वह विशाल तेल भंडार को अन्य देशों को बेचने की योजना पर काम करेगा. 

मादुरो पर क्या आरोप हैं?

मादुरो पर नशे की तस्करी करने के आरोप हैं. वेनेजुएला के अधिकारी ने उनपर नशे की तस्करी करने के आरोप साल 2020 में लगाए थे. अमेरिकी न्याय विभाग ने मादुरो को भ्रष्ट और अवैध सरकार बताया था. 

अमेरिका की तरफ से चलाया गया सैन्य अभियान सिर्फ 30 मिनट तक ही चला. इस दौरान 7 विस्फोट की खबरें सामने आईं. रूस की तरफ से इस कार्रवाई की आलोचना की गई है. रूस ने कहा है कि अमेरिका संप्रभु देश के वैध रूप से चुने गए राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को रिहा करे. इसके अलावा चीन ने कहा कि बातचीत के जरिए दोनों देश किसी भी विवाद को हल करें.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *