बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ दरिंदगी की इंतहा! विधवा के साथ गैंगरेप, पेड़ से बांधकर काटे बाल


बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ दरिंदगी की घटनाएं हर रोज और खौफनाक होती जा रही है. हिंदुओं की निर्मम हत्या के बाद अब एक महिला के साथ हैवानियत का वारदात सामने आई है. बांग्लादेश के झेनैदाह जिले के कलिगंज क्षेत्र में एक 40 वर्षीय हिंदू महिला के साथ दो शख्स ने गैंगरेप किया और फिर पेड़ से बांध दिया और उसके बाल काट दिए. पीड़ित महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है. वह अपने बच्चे के साथ बांग्लादेश के झेनैदाह जिले में रहती हैं.

पीड़िता ने जिससे खरीदा घर उसी ने किया रेप

पीड़िता ने कालिगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार पीड़िता ने ढाई साल पहले नादिपारा में जिस शख्स से 20 लाख रुपये में 3 डिसिमल जमीन और दो मंजिला मकान खरीदा था, उसी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर रेप किया. पीड़िता कालीगंज उपजिला की रहने वाली है और उसने नादिपारा निवासी शाहिन और उसके भाई से मकान खरीदा था. इस डील के बाद शाहिल पीड़ित महिला के प्रति बुरी नीयत रखने लगा और अश्लील व्यवहार भी करने लगा था.

पड़िता के घर में घुसकर की दरिंदगी

पुलिस शिकायत के अनुसार शनिवार (3 जनवरी 2026) शाम को जब विधवा के गांव से दो रिश्तेदार मिलने आए हुए थे, तभी शाहिन और उसके साथी हसन ने जबरदस्ती घर में घुसकर उसके साथ रेप किया. इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता से 50,000 टका (करीब 37,000 रुपये) की मांग की. जब महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उसके रिश्तेदारों पर हमला किया और उन्हें भगा दिया.

आरोपियों ने वारदात का वीडियो बनाकर वायरल किया

महिला के चीखने-चिल्लाने पर आरोपियों ने उसे एक पेड़ से बांध दिया, उसके बाल काट दिए. आरोपियों ने इस वारदात का वीडियो बनाकर वायरल भी किया. महिला के साथ मारपीट भी गई, जिससे वह बेहोश हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल के डॉ. मोहम्मद मुस्तफिजुर रहमान ने बताया कि महिला ने शुरू में इस घटना के बारे में कुछ नहीं बताया. बाद में मेडिकल जांच के दौरान पता चला कि उसके साथ रेप किया गया. इसके बाद महिला ने कलिगंज पुलिस स्टेशन में शाहिन और हसन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

झेनैदाह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलाल हुसैन ने कहा, ‘हमने पीड़िता को पुलिस स्टेशन बुलाया और उसकी शिकायत दर्ज की. जांच के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी.’

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ी हिंसा

बांग्लादेश के शरियतपुर जिले में एक हिंदू व्यक्ति खोकन चंद्र दास पर भीड़ ने हमला किया और उसे आग के हवाले कर दिया. खोकन दास तालाब में कूदकर भागने में कामयाब रहे थे, लेकिन शनिवार को चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई. उसी दिन एक महिला के साथ रेप हुआ.

बांग्लादेश के कालीमोहर यूनियन में 24 दिसंबर 2025 को एक अन्य हिंदू युवक अमृत मंडल की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने इस हत्या की निंदा की, लेकिन दावा किया कि मंडल जबरन वसूली करने वाला था और उसकी हत्या में कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं था. 25 वर्षीय दीपू चंद्र दास को भी ईशनिंदा के झूठे आरोप में फंसाकर 18 दिसंबर को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था. उनके शव को भी पेड़ से लटकाकर आग लगा दी गई थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *