आंखों में चोट, कई जगह घाव, पसली भी टूटी! कहीं मादुरो की पत्नी को बेडरूम से घसीटकर लाने की बात सच तो नहीं?


वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिका के कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों ने खुद को निर्दोष बताया. कोर्ट में पेश होते समय सिलिया फ्लोरेस के चेहरे और सिर पर पट्टियां बंधी थीं. उनकी दाहिनी आंख पर चोट के निशान दिख रहे थे और चेहरा झुका हुआ था. फ्लोरेस के वकील मार्क डोनेली ने कोर्ट को बताया कि अपहरण के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत हो सकती है. वकील ने कोर्ट को बताया कि हो सकता है सिलिया फ्लोरेस की पसली टूट गई हो.

सिलिया फ्लोरेस के वकील ने की मेडिकल जांच की मांग

डोनेली ने मांग की कि उनके क्लाइंट के पूरे शरीर की एक्स रे की जाए ताकि उनकी असली सेहत पता लग सके. निकोलस मादुरो भी उनके साथ कोर्ट में पेश हुए और कोकीन आयात और हथियार संबंधी अपराधों सहित कई आरोपों में खुद को निर्दोष बताया. उन्होंने कह, ‘मैं निर्दोष हूं. यहां जिन आरोपों का जिक्र किया गया है, उनमें से किसी में भी मैं दोषी नहीं हूं. मैं एक शरीफ इंसान हूं.’ द संडे गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक सुनवाई के दौरान, फ्लोरेस को मेज पर बैठने के लिए सहायता की जरूरत पड़ी, जबकि मादुरो खड़े होकर स्पेनिश में बोलते रहे. 

कोर्ट में बार-बार एक दूसरे को देख रहे थे मादुरो और उनकी पत्नी

दंपत्ति कोर्ट के भीतर काफी तनाव में लग रहे थे. दोनों को बैठने और उठने में कठिनाई हो रही थी. मादुरो बार-बार अपनी पत्नी की ओर देख रहे थे और फ्लोरेस अपने पति की तुलना में अधिक शांत लग रही थीं. अब कोर्ट में उनकी अगली पेशी 17 मार्च 2025 को होनी है. फ्लोरेस के वकील ने कहा कि उन्हें फ्रैक्चर या गंभीर चोटें आई हैं और उनकी मेडिकल जांच होनी चाहिए. निकोलस मादुरो के वकील बैरी पोलैक ने कहा कि मादुरो को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं और उसकी देखभाल की जानी चाहिए.

बेडरूम से घसीटकर निकाला गया था बाहर: रिपोर्ट

अमेरिकी ने 3 जनवरी 2026 को वेनेजुएला पर हमला कर वहां के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूएस आर्मी ने दोनों को बेडरूम से घसीटकर बाहर निकाला था. वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लिया और अमेरिका को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने मादुरो का अपहरण किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *