‘…तो डोनाल्ड ट्रंप आपको मार देंगे’, अमेरिकी सांसद ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को क्यों दी ये धमकी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

ईरानी शासन के खिलाफ राजधानी तेहरान के अलावा कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी बीच अमेरिकी सीनेटर (सांसद) लिंडसे ग्राहम ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को धमकी दी है. उन्होंने कहा कि अगर ईरानी सुरक्षा बल प्रदर्शनकारियों की हत्या जारी रखते हैं तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुप्रीम लीडर खामेनेई को मारने का आदेश दे सकते हैं. 

शिया बहुल ईरान में महंगाई और करेंसी में गिरावट को लेकर पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से भारी प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी दौरान ईरानी शासन ने प्रदर्शनों को दबाने के लिए सख्त रुख अख्तियार किया है. अब तक 35 से ज्यादा प्रदर्शनकारी मारे गए हैं. कई जगहों पर सुरक्षा बलों के प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की खबरें हैं.

‘तो डोनाल्ड ट्रंप आपको मार देंगे’
अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान ईरानी नेता को खुली धमकी दी. उन्होंने ईरान से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई रोकने को कहा है. ईरान के शीर्ष धार्मिक नेतृत्व को संबोधित करते हुए सीनेटर ग्राहम ने कहा कि अगर आप उन लोगों को मारते रहेंगे जो बेहतर जिंदगी की मांग कर रहे हैं तो डोनाल्ड ट्रंप आपको मार देंगे. उन्होंने आगे कहा कि तेहरान के नेताओं को ट्रंप को बहुत ही गंभीरता से लेना चाहिए.

वेनेजुएला का दिया उदाहरण
ईरान के इस्लामिक शासन को चेतावनी देते हुए ग्राहम ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ खतरनाक ताकत का इस्तेमाल जवाबी कार्रवाई को न्योता देगा और अमेरिका को ऐक्शन लेने के लिए मजबूर करेगा. अमेरिकी सांसद ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका हिंसक दमन बर्दाश्त नहीं करेगा और वेनेजुएला का उदाहरण देते हुए चेतावनी दी. 

ईरान में भारी बवाल
बता दें कि ईरान में पिछले एक सप्ताह से जारी प्रदर्शन अब ग्रामीण इलाकों में भी फैलने लगे हैं. देशभर के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों में टकराव की खबरें हैं. पश्चिमी शहर अब्दानन के एक वायरल वीडियो में भीड़ मार्च करते हुए नजर आई और प्रदर्शनकारी खामेनेई मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे, जो ईरान में बेहद हैरान करने वाला है. 

ये भी पढ़ें

‘हमने 4000 मंदिरों का प्रतिष्ठान किया है, तमिलनाडु के हिंदुओं को लेकर बोला झूठ’, अमित शाह के बयान पर भड़के स्टालिन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *