आज जहां भारत में सोने की कीमत आसमान छू रही है, वहीं क्या आप यकीन करेंगे कि दुनिया में एक ऐसा देश भी मौजूद है, जहां एक ग्राम सोने की कीमत एक कप चाय के दाम से भी कम है. जी हां… यह बात सुनने वाले को एक बार के लिए हैरत में डाल दे, लेकिन यह बिल्कुल सच है और वह देश दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित वेनेजुएला है.
181 रुपये में 1 ग्राम 24 कैरेट सोना
भारत में लोगों को सोने की खरीदारी करने के लिए अपनी गाढ़ी कमाई खर्च करनी पड़ती है, लेकिन वेनेजुएला में सोना कौड़ियों के दाम में उपलब्ध है. भारत में अगर सोने के वर्तमान कीमत पर ध्यान दें तो यहां 24 कैरेट के एक ग्राम सोने की कीमत करीब 13,827 रुपये रुपये है, जबकि वेनेजुएला में 24 कैरेट के एक ग्राम सोने का दाम मात्र 181.65 रुपये (भारतीय रुपये में) है. वहीं, अगर वेनेजुएला में 22 कैरेट की शुद्धता वाले सोने की कीमत को देखें, तो यह 166 रुपये प्रति ग्राम है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि वेनेजुएला में जिस कीमत में एक ग्राम सोने मिल रहा है, उतना भारत में किसी एक बड़े रेस्टोरेंट में महज एक कप चाय ही मिल पाएगी.
वेनेजुएला में इतना सस्ता क्यों है सोना?
हालांकि, वेनेजुएला में इतनी कम कीमत पर सोना मिलना खुशी की बात नहीं, बल्कि यह वहां कि करेंसी वेनेजुएलन बोलिवर (VES) के विनाश और ऐतिहासिक गिरावट का प्रतीक है. दरअसल, वेनेजुएला की सरकार ने अपने देश की अर्थव्यवस्था को संभालने और लिए हुए कर्ज को चुकाने के लिए अपने देश की गोल्ड रिजर्व का जमकर इस्तेमाल किया. इसका नतीजा यह हुआ कि जिस देश में कभी सोना लदा रहता था, उसका गोल्ड रिजर्व साल-दर-साल घटता चला गया.
वेनेजुएला की धरती के नीचे दबा है कुदरत के खजाने का विशाल भंडार
ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 तक वेनेजुएला के गोल्ड रिजर्व में मात्र 161 टन सोना ही बचा था. जबकि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, 2024 के आखिर तक वेनेजुएला में आधिकारिक गोल्ड प्रोडक्शन मात्र 30.6 टन रहा, जो वैश्विक स्तर पर शून्य है.
हालांकि, आधिकारिक दावों के मुताबिक, वेनेजुएला के पास न सिर्फ दुनिया के कच्चे तेल का 17 परसेंट का भंडार है, बल्कि वेनेजुएला की धरती के नीचे ओरिनोको माइनिंग आर्क में 8,000 टन से ज्यादा सोना, हीरा और बॉक्साइट का विशाल भंडार भी दबा है. फिर भी यह देश भ्रष्टाचार, कुव्यवस्था और कमजोर नीतियों के कारण दुनिया के सबसे अमीर देशों की लिस्ट में नहीं आता है.
यह भी पढ़ेंः ‘जब तक ममता बनर्जी पुलिस के साथ नहीं पहुंची, तब तक…’, I-PAC रेड को लेकर ED ने बंगाल CM पर लगाए गंभीर आरोप