लंदन में दौड़ते हुए ईरानी दूतावास की बालकनी पर चढ़ा युवक, मुस्लिम क्रांति से पहले का लगा दिया झंडा, देखें वीडियो


ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई शासन के विरोध में जारी प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक लंदन स्थित ईरानी दूतावास की बालकनी पर चढ़कर देश का आधिकारिक झंडा उतारता हुआ नजर आता है और उसकी जगह 1979 की इस्लामिक क्रांति से पहले का शेर और सूरज के प्रतीक वाला झंडा फहरा देता है. वहीं, वीडियो में उसके इस कदम पर दूतावास के बाहर खड़ी भीड़ तालियां बजाकर और नारों के साथ जोरदार प्रतिक्रिया देती सुनाई देती है.

वीडियो फुटेज दिखता है कि प्रदर्शनकारी युवक शुक्रवार (9 जनवरी, 2026) को लंदन के केंसिंग्टन स्थित दूतावास की इमारत पर सामने की तरह से खिड़कियों और खंबों के जरिए ऊपर बालकनी में चढ़ जाता है, इसके बाद दूतावास के छत पर फहर रहा इस्लामी गणराज्य का झंडा खींचकर नीचे उतारता है और उसकी जगह ईरान की राजशाही से जुड़ा ऐतिहासिक प्रतीक वाला झंडा फहराता है.

लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने घटना पर क्या कहा?

इस घटना के बारे में मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाया गया और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें से एक व्यक्ति को एग्रेवेटेड ट्रेसपास और आपातकालीन कर्मी पर हमला करने के शक में गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे को एग्रेवेटेड ट्रेसपास के आरोप में हिरासत में लिया गया.

पुलिस ने यह भी कहा कि वे ट्रेसपासिंग के आरोप में एक तीसरे शख्स की भी तलाश कर रहे हैं. यह बात अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है कि दूतावास से झंडा हटाने वाला शख्स गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल है या नहीं. हालांकि, इस घटना को लेकर लंदन स्थित ईरानी दूतावास ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

ईरान के बाहर भी हो रहा खामेनेई का विरोध प्रदर्शन

लंदन में हुआ यह विरोध प्रदर्शन ऐसे समय पर सामने आया है जब ईरान हाल ही के बीते सालों में सबसे गंभीर अशांति का सामना कर रहा है. पिछले महीने 28 दिसंबर, 2025 को आर्थिक मुद्दों को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब पूरे देश में फैल चुके हैं और देश के धार्मिक नेतृत्व के लिए सीधी चुनौती बन गए हैं.

ट्रंप ने ईरान के नेतृत्व को दी धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नेतृत्व को धमकी दी है कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका प्रदर्शनकारियों की रक्षा भी करेगा.  

यह भी पढ़ेंः अगर अमेरिका ने तेहरान में की एयरस्ट्राइक तो क्या करेगा ईरान? सामने आया खामेनेई का प्लान, हिल जाएंगे ट्रंप





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *