‘अपराधी हैं ट्रंप, ईरान में तबाही मचाई…’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के खामेनेई, लगाया बड़ा आरोप


ईरान में चल रहे प्रदर्शन और अमेरिकी दखलअंदाजी पर वहां के सर्वोच्च नेता ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर निशाना साधा है. अयातुल्लाह खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को एक अपराधी करार दिया है. साथ ही ईरान को हड़पने को लेकर उनके इरादे जाहिर होने की बात कही है. 

उन्होंने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप एक अपराधी हैं. ईरान को हड़पना चाहते हैं. यही उनका मकसद है. ईरान में जारी में विरोध प्रदर्शनों में होने वाली मौत के जिम्मेदार डोनाल्ड ट्रंप हैं. उन्हीं की वजह से यहां हिंसा और नुकसान हो रहे हैं. 

ईरान की बर्बादी का कारण डोनाल्ड ट्रंप
खामेनेई ने कहा कि ईरानी राष्ट्र पर हुए नुकसान, बर्बादी बदनामी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति दोषी हैं. हाल ही में जारी राजद्रोही गतिविधियों में भी अमेरिका का हाथ है. अमेरिका ने ही इसकी योजना बनाई और कार्रवाई की. अमेरिका का मकसद ईरान को हड़पना है. इस्लामिक क्रांति की शुरुआत से लेकर आज तक अमेरिका ने ईरान पर अपना दबदबा खो दिया है. वह ईरान को फिर से अपने सैन्य, राजनीतिक और आर्थिक दबदबे में लाना चाहते हैं. यह सिर्फ मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति से जुड़ा नहीं है. यह अमेरिका की हमेशा की पॉलिसी रही है. 

कई हफ्तों से ईरान में जारी प्रदर्शन- हिंसा
ईरान में बड़े स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं. कई हफ्तों से वहां प्रदर्शन का दौर जारी है. ये प्रदर्शन सरकार के खिलाफ माने जा रहे हैं. इन्हें 1979 में हुई इस्लामिक क्रांति के बाद से सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है. कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुई हैं.

ईरान में प्रदर्शन से अबतक कितनी मौतें हुईं

ईरान में प्रदर्शन के चलते अबतक 2 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं. हालांकि, मानव अधिकार संगठन ने इन आंकड़ों को सही नहीं मानते हुए, 3500 मौतों का दावा किया है. साथ ही कुछ रिपोर्ट में इनकी संख्या 20000 होने का दावा किया गया है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *