वेश्यावृत्ति और नशीली दवाओं का रैकेट चलाने के आरोप में अमेरिका में भारतीय मूल का दंपति गिरफ्तार, जानें कितनी होगी सजा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अमेरिका के वर्जीनिया में फेडरल एजेंट ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त एक मोटल पर छापेमारी की. इस कार्रवाई में भारतीय मूल के दंपति को 3 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है. उन पर मादक पदार्थों और यौन तस्करी के आरोप लगे हैं. उत्तरी वर्जीनिया के संघीय वकीलों के अनुसार 52 वर्षीय कोशा शर्मा और 55 वर्षीय तरुण शर्मा पर आरोप है कि वे अपने रेड कार्पेट इन होटल की तीसरी मंजिल का इस्तेमाल ड्रग्स की बिक्री और वेश्यावृत्ति के लिए करते थे. 

रेड कार्पेट इन के नाम से चला रहे थे मोटल 
कई अंडरकवर ऑपरेशन्स के बाद फेडरल और लोकल एजेंटों ने आपराधिक गतिविधियों के केंद्र में स्थित मोटल पर छापेमारी की. दालती दस्तावेजों के अनुसार, मई 2023 से कोशा शर्मा उर्फ ​​मा या मामा और तरुण शर्मा उर्फ ​​पॉप और कोशा एलएलसी जो रेड कार्पेट इन के नाम से मोटल चला रहे थे. उनके खिलाफ कार्रवाई की गई. इस मामले में 3 अन्य लोगों 51 वर्षीय मार्गो पियर्स, 40 वर्षीय जोशुआ रेडिक और 33 वर्षीय रशार्ड स्मिथ को भी गिरफ्तार किया गया. 

वेश्यावृत्ति और नशीली दवाओं के रैकेट का आरोप
आरोप है कि कोशा और तरुण शर्मा ने मोटल से वेश्यावृत्ति और नशीली दवाओं का रैकेट चलाने की अनुमति दी और अवैध गतिविधियों से होने वाले मुनाफे में हिस्सा लिया. पुलिस ने बताया कि कोशा वेश्याओं और नशीली दवाओं की तलाश करने वाले लोगों को तीसरी मंजिल पर ठहराती थी और पुलिस के आने पर उन्हें सूचित कर देती थी और अक्सर पुलिस अधिकारियों को कमरों में प्रवेश से रोका जाता था. अदालती दस्तावेजों से पता चला कि मई और अगस्त 2025 के बीच प्रिंस विलियम काउंटी और फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के गुप्त एजेंट दलालों और ग्राहकों के वेश में कम से कम 9 बार मोटल गए थे.

कितनी हो सकती है सजा
दस्तावेजों के अनुसार कम से कम 8 महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया. स्मिथ कई अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर उनसे यौन संबंध के लिए 80 से 150 डॉलर तक वसूलता था. इस दौरान अंडरकवर एजेंट ने ग्राहक बनकर होटल में 15 बार नशीली दवाएं खरीदी. उसे 11 बार फेंटानिल और 4 बार कोकीन मिली. पुलिस ने बताया कि दोषी पाए जाने पर आरोपियों को कम से कम 10 साल जेल की सजा भुगतनी होगी. 

ये भी पढ़ें

गांजे के नशे में 3 युवकों पर पत्थरों से हमला, 2 की मौत… PMK ने DMK सरकार को ठहरया जिम्मेदार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *