बलूच लड़ाकों ने फिर जाफर एक्सप्रेस को बनाया निशाना, IED से रेलवे ट्रैक को उड़ाया, दहशत में पाकिस्तान!


पाकिस्तान में एक बार फिर जाफर एक्सप्रेस को फिर निशाना बनाया गया. सिंध के शिकारपुर इलाके के पास रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ, जिस वजह से क्वेटा से रावलपिंडी जा रही जाफर एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं. बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स (BRG) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि बलूचिस्तान की आजादी तक ऐसे हमले जारी रहेंगे. बीआरजी ने 26 जनवरी 2026 को बयान जारी कर कहा कि उनके कमांडो ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाया.

 IED से रेलवे ट्रैक को उड़ाया

बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने कहा, ‘शिकारपुर और जैकबबाद के बीच स्थित सुल्तान कोट कस्बे में एक आईईडी लगाया और उसे रिमोट कंट्रोल से विस्फोटित कर दिया. ट्रेन को उस समय निशाना बनाया गया जब उसमें पाकिस्तानी सेना के जवान यात्रा कर रहे थे. इस ब्लास्ट में कई जवान की मौत तो कई घायल हैं. ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए.’

जाफर एक्सप्रेस को कई बार बनाया निशाना

पिछले एक साल के दौरान कई बार जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया. इस ट्रेन पर हमले की शुरुआत 11 मार्च 2025 को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने किया था. उस समय ट्रेन में 440 यात्री सफर कर रहे थे. इसके बाद पिछले साल जून, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर में इस ट्रेन को निशाना बनाकर कई विस्फोट किए जा चुके हैं.

पिछले साल दिसंबर में अज्ञात हमलावरों ने शहीद अब्दुल अजीज बुल्लो इलाके में रेलवे ट्रैक पर बम लगाया गया था. क्वेटा से पेशावर जा रही यह ट्रेन ब्लास्ट होने से कुछ समय पहले उस सेक्शन से गुजर चुकी थी, जिस वजह से इसमें सवार यात्री और कर्मचारी की जान बाल-बाल बची थी.

सितंबर 2025 में बलूचिस्तान स्थित मस्तुंग के स्पेजंद क्षेत्र में क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस यात्री ट्रेन बम विस्फोट के बाद डिरेल हो गई. ब्लास्ट में महिलाओं और बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए. 10 घंटे के भीतर उसी इलाके में हुआ ये दूसरा बम विस्फोट था. विस्फोट के समय ट्रेन में 270 यात्री सवार थे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *