कौन हैं कैथरीन बर्गम, जिनसे पति के सामने ही डोनाल्ड ट्रंप ने किया फ्लर्ट? देखें वीडियो


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अकसर मीडिया से बातचीत करने के दौरान कुछ ऐसी हरकतें करते दिख जाते हैं, जिसके बाद उन्हें कड़ी आचोलना का सामना करना पड़ता है. इस बार ट्रंप का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसके बाद अमेरिका में बवाल मच गया है. डोनाल्ड ट्रंप मीडिया के कैमरों के सामने एक महिला से खुलेआम फ्लर्ट करते नजर आए और जब वे महिला से फ्लर्ट कर रहे थे, उस वक्त उनके पति भी बगल में खड़े थे.

ऐसे में जब ट्रंप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो इस बात की चर्चा होने लगी कि आखिर वो महिला कौन है, जिसके साथ ट्रंप फ्लर्ट कर रहे थे. तो हम आपको बताते हैं कि वो महिला कोई और नहीं, बल्कि ट्रंप सरकार में गृह विभाग के सचिव डग बर्गम की पत्नी कैथरीन बर्गम थीं.

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हुई पूरी घटना

यह पूरा वाक्या अमेरिका के व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हुआ. दरअसल, ट्रंप ओवल ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित कर रहे थे. इस बीच उन्होंने अमेरिका के गृह सचिव (Interior Secretary) डग बर्गम की पत्नी कैथरीन बर्गम की खूबसूरती की खूब तारीफ की. उन्होंने यहां तक कह दिया कि जब उन्होंने कैथरीन को पहली बार देखा था, वे तभी उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए थे और यही कारण था कि उन्होंने उनके पति डग बर्गम में अमेरिकी का गृह सचिव नियुक्त किया था.

ट्रंप ने कैथरीन के बारे में क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यह कहते हुए नजर आए कि, ‘मैंने एक वीडियो में उन्हें घुड़सवारी करते हुए देखा था. मैंने पूछा कि ये कौन है, मेरा मतलब कैथरीन से था, उनके पति से नहीं. जब मुझे पता चला तभी मैंने तय कर लिया था कि मैं उनके पति को नौकरी पर रखूंगा.’

इसके बाद ट्रंप ने कैथरीन की तरफ देखते हुए कहा कि आपके जैसी व्यक्ति के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव है. वहीं, तुरंत उन्होंने यह भी कहा कि यह दोनों एक बेहद बेहतरीन कपल हैं.

कौन है डग बर्गम?

बता दें कि डग बर्गम अमेरिका के इंटीरियर सेक्रेटरी (गृह सचिव) के पद पर तैनात हैं, जो ट्रंप प्रशासन में अमेरिका की आतंरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं.

यह भी पढ़ेंः ईरान पर हमला करने के लिए अमेरिका को उकसा रहा सऊदी अरब? व्हाइट हाउस में हुई सीक्रेट मीटिंग के खुले राज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *