अमेरिका में जबसे जेफरी एपस्टीन के दस्तावेजों का खुलासा हुआ है, तबसे हंगामा मचा हुआ है. अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन के लाखों डॉक्यूमेंट्स की नई और आखिरी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में कई बड़े नाम सामने आए. जिस बात ने सबसे ज्यादा हैरान किया है, वो ये इस लिस्ट में ना सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप का नाम है, बल्कि उनकी बेटी इवांका ट्रंप का नाम भी है. फाइल्स के 30 लाख दस्तावेजों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम 1,000 से ज्यादा बार आया है, जबकि राष्ट्रपति ने पहले इन दस्तावेजों को जारी करने का विरोध किया था.
एपस्टीन फाइल्स अमेरिका में यौन अपराधों में दोषी जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज हैं, इनके जरिए नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और ट्रेफिकिंग नेटवर्क का खुलासा हुआ है. जो नए डॉक्यूमेंट्स सामने आए हैं, उनमें एक लाख 80 हजार फोटो और 2000 वीडियो क्लिप्स भी शामिल हैं.
एपस्टीन फाइल्स पर क्या बोले ट्रंप?
एपस्टीन फाइल्स जारी होने के बाद ट्रंप ने कहा, ‘मैंने इसे खुद नहीं देखा, लेकिन मुझे कुछ बहुत महत्वपूर्ण लोगों ने बताया कि यह न केवल मुझे दोषमुक्त करता है, बल्कि यह लोगों की उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत है.’ हालिया खुलासे ट्रंप के उस शुरुआती विरोध की याद दिलाते हैं, जिसमें उन्होंने पदभार ग्रहण करते समय फाइलों को जारी करने का वादा किया था. आखिरकार कांग्रेस ने ट्रंप के रुख का विरोध करते हुए एक कानून पारित किया, जिसके तहत न्याय विभाग को दिसंबर के मध्य तक एपस्टीन से संबंधित सभी फाइलें जारी करनी पड़ीं.
एपस्टीन फाइल्स की नई लिस्ट में कौन-कौन?
डोनाल्ड ट्रंप: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लेटेस्ट फाइल्स में आया है. इसमें जिक्र है कि एक 13-14 साल की लड़की ने कथित तौर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को काट लिया. काटने पर हंसने के बाद उसको चेहरे पर मारा गया.
इवांका ट्रंप: एक ईमेल के सब्जेट में लिखा है, ‘जैरेड कुशरर, इवांका ट्रंप विकी वार्ड की बुक के लिए तैयार हो रही हैं.’
एलन मस्क: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क का भी एपस्टीन फाइल्स में जिक्र है, लेकिन यह एपस्टीन के द्वीप पर संभावित यात्राओं के संदर्भ में है.
बिल गेट्स: कभी दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे बिल गेट्स का एपस्टीन फाइल्स में नाम पहले भी आ चुका है. फाइलों में गेट्स के खिलाफ कई आरोप लगाए गए हैं, जिसमें रूसी लड़कियों से एसटीडी होने का दावा भी शामिल है.
न्यूयॉर्क के मेयर बने ममदानी की मांग का नाम भी शामिल
एपस्टीन फाइल्स के नए दस्तावेजों में भारतीय फिल्म डायरेक्टर मीरा नायर का नाम भी शामिल है. मीरा नायर से जुड़ा मेल अमेरिकी फिल्म पब्लिसिस्ट पेगी सीगल ने एपस्टीन को 21 अक्टूबर 2009 को भेजा था. इसमें पेगी सीगल ने लिखा है कि वह गिस्लीन मैक्सवेल (एपस्टीन की गर्लफ्रैंड और अपराधी) के मैनहट्टन टाउनहाउस से एक आफ्टर-पार्टी से लौटी हैं. मीरा नायर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की मां हैं.
2019 में हुई थी जेफरी एपस्टीन की मौत
जेफरी एपस्टीन की मौत 7 साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी. इसके बाद से उसकी सारी फाइलें FBI और न्याय विभाग के पास थीं. साल 2025 में पारित एपस्टीन फाइल्स को अमेरिका के ही ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत अमेरिकी न्याय विभाग ने इन्हें सार्वजनिक किया.