Himanta vs Gogoi: कांग्रेस सांसद के पाकिस्तानी लिंक की जांच करेगा गृह मंत्रालय, मामला पहुंचा दिल्ली, आरोपों पर क्या बोले गोगोई


असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासत तेज हो गई है. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार (7 फरवरी) को घोषणा करते हुए कहा कि असम कैबिनेट ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने का फैसला किया है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भारत विरोधी साजिश की जांच करने वाली एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने निष्कर्ष निकाला है कि इस मामले का राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर पड़ सकता है. असम सरकार ने ब्रिटिश नागरिक और सांसद की मिलीभगत से अली तौकीर शेख की कथित भारत विरोधी साजिश की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया था. 
 
हिमंत बिस्वा सरमा ने लगाए गंभीर आरोप
असम कैबिनेट के फैसले के बाद सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर हमला तेज कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पाकिस्तान से संबंध हैं. उनका दावा है कि गौरव गोगोई की पत्नी पहले एक ऐसे एनजीओ के साथ काम करती थीं, जो कथित तौर पर पाकिस्तानी हितों से जुड़ा था और सांसद गौरव गोगोई पहले पाकिस्तान जा चुके हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता की बात है. 

इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि अगर असम के सांसद गौरव गोगोई का पाकिस्तान से कोई कनेक्शन है तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि मैं यह बात आपके सामने उठाने आया हूं. सीएम ने आगे कहा कि मुझे बताया गया है कि गौरव गोगोई एक डेलिगेशन लेकर पाकिस्तान हाई कमीशन के ऑफिस गए थे और उन्होंने तत्कालीन पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि मुझे याद नहीं कि किसी नेता ने पाकिस्तान के हाई कमिश्नर से मिलने के लिए कोई डेलिगेशन साथ लिया हो.

केंद्र सरकार को भेजी जाएगी एफआईआर- सरमा 
सीएम सरमा ने आगे कहा कि एसआईटी रिपोर्ट और इस मामले में दर्ज एफआईआर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी. उन्होंने कहा कि हमने मौजूदा सांसद गौरव गोगोई से पाकिस्तान कनेक्शन के बारे में पूछताछ नहीं की है. उन्होंने कहा कि हमने उनकी पोजीशन का सम्मान करते हुए यह मामला केंद्र पर छोड़ दिया है. सीएम हिमंत ने कहा कि अगर अब गौरव गोगोई को गिरफ्तार करने जैसे कड़े कदम उठाए जाते हैं तो मुझ पर असम विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति करने का आरोप लगेगा.
 
उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद एक डेलीगेशन लेकर नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन गए थे और तब के पाकिस्तान हाई कमिश्नर अब्दुल बासित से मिले थे. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मुझे याद नहीं कि कोई नेता अपने साथ डेलीगेशन लेकर पाकिस्तान हाई कमीशन गया हो. हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे दावा किया कि सांसद ने पाकिस्तान दौरे के बारे में केंद्र सरकार को जानकारी नहीं दी थी और वहां रहने के दौरान वह सोशल मीडिया से ‘गायब’ हो गए थे.

गौरव गोगोई की पत्नी को लेकर क्या बोले सरमा
हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि गौरव गोगोई की पत्नी ने मार्च 2011 और मार्च 2012 के बीच पाकिस्तान में काम किया और पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के साथ प्रोफेशनल संपर्क में थीं, जिन्हें उन्होंने पाकिस्तान की प्लानिंग और आपदा प्रबंधन संस्थाओं में सलाहकार पदों पर बताया. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के अनुसार एसआईटी को पता चला है कि एलिजाबेथ कोलबोर्न के पाकिस्तान स्थित संगठनों के साथ प्रोफेशनल संबंध थे और उन्होंने अली तौकीर शेख के साथ मिलकर पेपर लिखे थे. उन्होंने ये भी दावा किया कि असम पुलिस द्वारा जांच शुरू करने के बाद अली तौकीर शेख ने उन्हें टैग करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिए थे.

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इन आरोपों को ‘हास्यास्पद, निराधार, पागलपन और बकवास बताकर खारिज कर दिया और सीएम पर बिना तथ्य पेश किए आईटी सेल ट्रोल जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता ने मामले को एमएचए को भेजने के लेटेस्ट फैसले पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें

‘ये अयोध्या नहीं, मुर्शिदाबाद है, 1200 लोग पढ़ेंगे कुरान और फिर…’, बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर बोले हुमायूं कबीर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *