ट्रंप की धमकी के बाद अंडरग्राउंड हुए ईरान के सप्रीम लीडर खामेनेई? अमेरिकी हमले के डर से तोड़ी 37 साल पुरानी परंपरा


अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव का कोई हल ओमान से मस्कट की बातचीत में भी नहीं निकाला. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्ंप की लगातार धमकियों के बाद मिडिल ईस्ट एक बार फिर जंग में उलझता नजर आ रहा है. इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने 37 साल पुरानी वायु सेना कमांडरों की वार्षिक बैठक में पहली बार हिस्सा नहीं लिया. हर साल यह बैठक 8 फरवरी को आयोजित होती है.

खामेनेई ने 37 साल पुरानी परंपरा तोड़ी

ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, साल 1989 में सत्ता संभालने के बाद से खामेनेई हर साल वायु सेना की इस वार्षिक बैठक में हिस्सा लेते रहे हैं. यहां तक कि जब दुनिया कोरोना महामारी से दुनिया में उथल-पुथल थी, तब भी खामेनेई इस बैठक में शामिल हुए थे. यह दिन 8 फरवरी 1979 की वर्षगांठ का प्रतीक है, जब ईरानी एयरफोर्स के एक ग्रुप ने पहलवी राजवंश को उखाड़ फेंकने के लिए के लिए रुहोल्लाह खुमैनी की प्रतिज्ञा का हिस्सा था. खामेनेई से पहले खुमैनी ही ईरान के सुप्रीम लीडर थे.

ईरान पर मंडरा रहा अमेरिकी हमले का खतरा

बीते चार दशकों से 8 फरवरी का दिन एक प्रतीकात्मक आयोजन बन गया, जब वायु सेना के कर्मी और कमांडर हर साल इसी तारीख को ईरान के धार्मिक नेतृत्व से मिलते थे. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल खामेनेई के बजाय शस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दोलरहीम मूसावी ने सेना और वायुसेना के कमांडरों से मुलाकात की. ईरानी वायुसेना के बीच खामेनेई की अनुपस्थिति ऐसे समये में हुई है जब अमेरिका ने क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा दी है और ईरान पर संभावित सैन्य हमले का खतरा मंडरा रहा है.

ट्रंप से मिलेंगे बेंजामिन नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री ऑफिस की ओर से बताया गया कि बेंजामिन नेतन्याहू बुधवार (11 फरवरी 2026) को वॉशिंगटन जाएंगे। वहां वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली बातचीत पर चर्चा करेंगे. बयान के मुताबिक नेतन्याहू का मानना है कि ईरान के साथ बातचीत में बैलिस्टिक मिसाइलों पर रोक और ईरान की ओर से अपने सहयोगी गुटों को दिया जा रहा समर्थन खत्म करने की शर्त जरूर शामिल होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें :  IND vs PAK: पाकिस्तान भारत के साथ मैच खेलने के लिए राजी! 24 घंटे में देगा जवाब, शहबाज शरीफ करेंगे ‘आखिरी फैसला’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *