इन महिला उम्मीदवारों ने दर्ज की बांग्लादेश चुनाव में जीत, 84 कैंडिडेट में से सात ने लहराया परचम


बांग्लादेश में हुए आम चुनाव परिणाम आ गए हैं. इस चुनाव में बीएनपी ने दबदबा बनाते हुए, जीत हासिल की है. सरकार ने तारिक रहमान के नेतृत्व में सरकार चलाने की जिम्मेदारी सौंपी है. अबतक 258 सीटों के नतीजे आ गए हैं. माना गया है कि इस बार के चुनाव में महिलाओं उम्मीदवारों को हर पार्टी ने नजरंदाज किया है. लेकिन इस चुनाव में जनता ने 7 महिला उम्मीदवारों को जिताया है. 

कौन हैं वो 7 महिला उम्मीदवार जिन्होंने जीता चुनाव

आइए जानते हैं, कौन हैं, वो 7 महिला उम्मीदवार जिन्होंने जीत हासिल की है. इनमें मनिकगंज-3 से धान गट्ठर के निशान पर चुनाव लड़ रहीं, बीएनपी उम्मीदवार अफरोजा खानम 1,67,345 वोटों पाकर चुनाव में विजयी हुई हैं. उन्होंने बांग्लादेश खिलाफत मजलिस के मुहम्मद सईद नूर को 60 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है. 

झलकाठी-2 से बीएनपी गठबंधन की उम्मीदवार इसरत सुल्ताना एलेन भुट्टो को 1,13,199 वोट मिले हैं. उन्होंने एसएम नेयामुल करीम को हराया. सिलहट-2 से बीएनपी लीडर एम इलियास अली की पत्नी तहसीना रुश्दीर 79,321 वोटों से जीतीं हैं. उन्होंने बांग्लादेश खिलाफत मजसिल के मुहम्मद मुंतसिर अली को हराया है. 

ब्राह्मणबरिया-2 से निर्दलीय उम्मीदवार रूमीन फरहाना 117,495 वोटों मिले हैं. उन्होंने यह चुनाव जीत लिया है. इसके अलावा बीएनपी उम्मीदवार फरजाना शर्मिन ने नटोर-1 में, बीएनपी उम्मीदवार शमा ओबैद इस्लाम ने फरीदपुर-2 में और बीएनपी उम्मीदवार नायाब यूसुफ अहमद ने फरीदपुर-3 में जीत हासिल की है. 

84 महिला उम्मीदवार थीं मैदान में, कुल उम्मीदवारों का 4%

इस बार के चुनाव में कुल 84 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं. यह कुल उम्मीदवारों की संख्या सिर्फ 4 प्रतिशत का आंकड़ा था. इनमें 66 ने पार्टी उम्मीदवार के तौर पर और 19 ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था. इनके अलावा एक उम्मीदवार ट्रांसजेंडर भी चुनावी मैदान में थे. 84 महिला उम्मीदवारों में 64 यानी कुल 75% ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट थीं. इनमें सबसे ज्यादा 25 से 39 साल उम्र की महिला थीं. इनमें 32 उम्मीदवार थे. करीबन 67% महिला उम्मीदवार नौकरी करती थीं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *