किस बीमारी से जूझ रहे इमरान खान? इलाज शुरू होने के बाद पहली रिपोर्ट आई सामने, हुआ बड़ा खुलासा


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर सोमवार (16 फरवरी 2026) को पाक सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत गठित दो सदस्यीय मेडिकल टीम की रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित अल शिफा ऑय हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञ और रेटिना रोग का इलाज करने वाले डॉ नदीम कुरैशी और पाकिस्तान इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (PIMS) के नेत्र विभाग के प्रमुख डॉ मुहम्मद आरिफ खान रविवार (15 फरवरी 2026) को अदियाला जेल गए और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आंखों के कई टेस्ट इन डॉक्टरों ने किए थे.

इमरान खान की आंखों में क्या हुआ?

इन दोनों डॉक्टरों ने पाकिस्तान की सरकार को दी गई रिपोर्ट में जानकारी दी कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का बिना चश्मे के दाहिने आंख का विजन 6/24 दर्ज हुआ है. यह वही आंख है, जिसमें इमरान खान को सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन (CRVO) बीमारी लंबे समय तक जेल के ठीक से ब्लड प्रेशर का इलाज ना होने की वजह से हुई है.

रिपोर्ट में बताया गया कि इमरान खान को जब 24-25 जनवरी को CRVO के इलाज के लिए एंटी-वीईजीएफ इंजेक्शन की डोज दी गई थी. तब बिना चश्मे के इमरान खान की दाहिनी आंख का विजन 6/36 था. ऐसे में मेडिकल रिपोर्ट के जरिए बताने की कोशिश की गई कि एंटी-वीईजीएफ इंजेक्शन की पहली डोज के बाद इमरान खान की सेहत में सुधार हो रहा है.

इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया कि चश्मा लगाने के बाद इमरान ख़ान को बाईं आंख से ठीक से दिख रहा है और विज़न 6/6 है साथ ही दाईं आंख में चश्मे के बाद विजन 6/9 है. विजन के अलावा मेडिकल रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि इमरान खान की आंख के भीतरी हिस्से में सूजन भी कम है, यहां बीच के हिस्से में सूजन पहले 550 थी वो अब 350 है. ये अंदरूनी सूजन इमरान खान की आंख के भीतर खून का थक्का जमने की वजह से आई थी.

पीटीआई नेता को सौंपा गया रिपोर्ट

इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर ने इमरान खान को तीन दवाई दी है, जिसमें एक दवा आंख में सूजन कम करने के लिये, एक ग्लूकोमा से निपटने के लिए और एक आंख में खुजली ना होने के लिए काम आती है. इसके अलावा मेडिकल रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई कि पीटीआई के प्रमुख बैरिस्टर गोहार खान और अल्लामा राजा नसीर अब्बास को 15 फरवरी को PIMS बुलाकर इमरान खान की सेहत का लेखा जोखा समझाया गया और बताया गया. साथ ही इमरान ख़ान के डॉक्टर खुर्रम मिर्जा और डॉ असीम यूसुफ को भी फोन पर जानकारी दी गई.

खैबर पख्तूनख्वाह के सीएम ने क्या कहा?

पाकिस्तान के सरकारी अस्पताल PIMS और सेना द्वारा संचालित अर्धसरकारी अस्पताल अल शिफा ऑय हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट पर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ‘जो रिपोर्ट उन्होंने खुद जारी की है, उसमें लिखा है कि इमरान खान की आंख ठीक हो रही है. इसका मतलब है कि आंख को नुकसान पहुंचा था, लेकिन वह नुकसान कैसे हुआ, यह हमेशा एक सवाल बना रहेगा.’ साथ ही सोहेल अफरीदी ने कहा कि इस समय अगर इमरान खान का कोई इलाज किया जा रहा है तो वह उनके परिवार और उनके निजी डॉक्टर की गैरमौजूदगी में हो रहा है, जिससे शक और भी बढ़ रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *