राफेल फाइटर जेट के प्लांट में सेंधमारी, कैमरे वाला चश्मा लगाकर कर रहा था जासूसी, जानें कैसे पकड़ा गया


भारत ने राफेल फाइटर जेट को भारत में बनाए जाने का ऐलान किया तो फ्रांस में इस विमान के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की सुरक्षा में बड़ी सेंधमारी हुई है. यहां एक ऐसे कर्मचारी को पकड़ा गया है जो अपने चश्मे में कैमरा लगाकर काम कर रहा था, जिसका अनुमति नहीं है. आरोपी कर्मचारी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला दर्ज करने की तैयारी हो रही है.

राफेल फाइटर जेट के प्लांट में सेंधमारी

राफेल 4.5 जेनरेशन वाला दुनिया के आधुनिक फाइटर जेट में से एक है. एक ओमनी-रोल फाइटर जेट होने के नाते ये विमान परमाणु हथियार लॉन्च करने में भी सक्षम है. इसके अलावा राफेल का (आईसा) रडार, मिसाइल और दूसरे एवियोनिक्स को बेहद उत्तम दर्जे का माना जाता है. किसी भी लड़ाकू विमान के मिसाइल और दूसरे हथियारों का इंटीग्रेशन बेहद अहम माना जाता है. यही वजह है कि राफेल बनाने वाली कंपनी दासो (दसॉल्ट) ने जासूसी की घटना को बेहद संवेदनशील मानते हुए अपने कर्मचारी को फ्रांसीसी पुलिस के हवाले कर दिया है.

मेक इन इंडिया के तहत राफेल बनाने की मंजूरी

ये घटना उस समय सामने आई है जब भारत के रक्षा मंत्रालय ने 114 मेक इन इंडिया राफेल बनाने को लेकर मंजूरी दी थी. भारत और फ्रांस के अलावा राफेल फाइटर जेट को यूएई, इजिप्ट जैसे देश भी ऑपरेट करते हैं. हाल में इंडोनेशिया ने भी राफेल खरीदने का एक बड़ा सौदा फ्रांस से किया था. फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस समय भारत दौरे पर हैं. उनके दौरे से पहले रक्षा मंत्रालय ने मेक इन इंडिया राफेल फाइटर जेट को भारत में बनाने की मंजूरी दी थी.

राफेल जैसे लड़ाकू विमान वायुसेना को दुश्मन पर लंबी दूरी तक सटीक हमला करने की ताकत देंगा. रक्षा मंत्रालय के प्रस्ताव के अनुसार भारत फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन से 18 राफेल विमान सीधे खरीदेगा. बाकी 96 विमान भारत में ही बनाए जाएंगे. इनमें से कुछ विमान दो सीट वाले होंगे, जिनका उपयोग पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए किया जाएगा. 

भारत-फ्रांस का सहयोग असीमित: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और फ्रांस का सहयोग असीमित है और दोनों देशों की पारस्परिक लाभकारी साझेदारी की कोई सीमा नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि हमने भारत-फ्रांस साझेदारी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि देखी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने डिजिटल माध्यम से एच125 हेलीकॉप्टरों की फाइनल असेंबली लाइन का उद्घाटन किया. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *