लंदन में पाकिस्तानियों की घिनौनी करतूत! भारतीय को बंद करना पड़ा रेस्तरां, भावुक पोस्ट कर किया बड़ा दावा


पाकिस्तानियों की भारत ही नहीं दूसरे देशों में भी भारतीय लोगों के प्रति घिनौनी मानसिकता देखने को मिली. ताजा मामला लंदन का है, जहां 16 साल से इंडियन रेस्तरां रंगरेज का संचालन करने वाले मालिक हरमन सिंह कपूर ने इसे बंद करने का फैसला किया है. उन्होंने इसके पीछे पाकिस्तानियों के हमले और परेशान करने को प्रमुख कारणों में बताया है.

एक्स पर किया भावुक पोस्ट

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, 16 साल के बाद मैंने अपने हैमरस्मिथ में रंगरेज़ रेस्तरां को अगले महीने से बंद करने का कठिन फैसला लिया है. हरमन सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ समूह लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है और व्यवधान के चलते बिजनेस को चलाना उनके लिए अब असंभव जैसा हो गया है. पोस्ट में उन्होंने अपने रेस्तरां की एक तस्वीर भी शेयर की.

‘आप कारोबार बाधित कर सकते हैं इच्छाशक्ति नहीं’

हरमन ने आगे कहा, अब समय आ गया है कि मैं बिना किसी रुकावट के पूरी तरह से एक्टिव हो जाऊं. कट्टरपंथियों को यह बात याद रखनी चाहिए कि आप मेरे कारोबार को तो बाधित कर सकते हैं, लेकिन मेरी इच्छाशक्ति को नहीं. मैं अब और भी ज्यादा दृढ़ संकल्प के साथ आपके पीछे आ रहा हूं वो भी बिना किसी शर्त के.

रेस्तरां बंद करने के पीछे ये वजह

भारतीय रेस्तरां रंगरेज के मालिक ने आरोप लगाया, ‘बढ़ती लागत, उत्पीड़न और पाकिस्तानियों की ओर किए जाने वाले हमलों और पुलिस का सहयोग नहीं मिलने की वजह से उनका बिजनेस करना असंभव जैसा हो गया है. उन्होंने अपने ग्राहकों का आभार जताते हुए कहा, ‘वर्षों से हमारा समर्थन करने वाले हर सच्चे ग्राहक को धन्यवाद. हम हमेशा आभारी रहेंगे.’ 

लोगों की दीं प्रतिक्रियाएं

हरमन की इस पोस्ट पर यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दीं. एक शख्स ने लिखा, ‘आपकी तकलीफ सुनकर बेहतर दुख हुआ. मैं आपके हैमरस्मिथ स्थित रंगरेज़ में जा चुका हूं. वहां का खाना बेहद टेस्टी था. समझ में नहीं आ रहा है कि लोगों ने ऐसा क्यों किया. उम्मीद करता हूं कि आपको सही काम मिल गया होगा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *