इंडिया-US ट्रेड डील खतरे में? सोलर पैनल पर 126% टैरिफ, ट्रंप के बयान से मचा भूचाल


Indian solar to USA:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से सौर आयात (solar imports) पर प्रारंभिक शुल्क (Initial Duties) 126 प्रतिशत लगाने का फैसला किया है. यह कदम भारत और अमेरिका के बीच चल रहे व्यापार समझौते को खतरे में डाल सकता है.

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने यह शुल्क इसलिए लगाया क्योंकि उसे लगा कि भारत ने अपने घरेलू सोलर पैनल निर्माण को अनुचित तरीके से सब्सिडी दी, जिससे भारतीय उत्पाद अमेरिकी निर्माताओं की तुलना में सस्ते हो गए. इसके अलावा विभाग ने इंडोनेशिया के लिए 86 से 143 प्रतिशत और लाओस के लिए 81 प्रतिशत प्रारंभिक शुल्क तय किया.

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर असर

यह फैसला ऐसे समय आया है जब कुछ हफ्ते पहले नई दिल्ली और वॉशिंगटन ने भारत-यूएस व्यापार समझौते का ढांचा तय किया था. इसमें भारतीय निर्यात पर पहले 50 प्रतिशत का टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने का प्रावधान था. इससे पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने  डोनाल्ड ट्रंप के पुराने टैरिफ को असंवैधानिक करार दिया था. इसके बाद  डोनाल्ड ट्रंप ने नए नियम के तहत अधिकांश आयात पर 10 प्रतिशत बेसलाइन शुल्क लगाया और इसे 15 प्रतिशत तक बढ़ाने की धमकी दी.

इस नई नीति से यह साफ होता है कि अमेरिका के लिए “अमेरिका फर्स्ट” नीति पहले प्राथमिकता है, चाहे इसके लिए रणनीतिक व्यापार समझौते पीछे रह जाएँ. इसी कारण से भारतीय और अमेरिकी अधिकारी इस सप्ताह तय तीन दिन की बैठक को भी स्थगित कर चुके हैं.

 

(खबर अपडेट हो रही है…)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *