अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस के बाहर एक हथियारबंद शख्स को सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने गोली मार दी. फिलहाल संदिग्ध को अस्पताल ले जाया गया है. इस घटना रविवार (9 मार्च 2025) की देर रात (स्थानीय समयनुसार) की है.
सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने बयान में बताया कि व्हाइट हाउस के बाहर संदिग्ध हथियार लहरा रहा था, जिसके बाद सुरक्षाबलों की नजर उसपर पड़ी और उन्होंने एक्शन लिया. घटना की जांच मेट्रोपोलिटन पुलिस डिपार्टमेंट की इंटरनल अफेयर्स डिवीजन की इन्वेस्टिगेशन टीम कर रही है. इस घटना के वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में थे.
बताया जा रहा है कि इस शख्स का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था. स्थानीय पुलिस ने पहले ही सीक्रेट सर्विस को यह सूचना दे दी थी कि वह शख्स वॉशिंगटन डीसी आ रहा है.
Secret Service personnel were involved in a shooting following an armed encounter with a person of interest shortly after midnight on March 9 at 17th and G Streets NW. Media staging area will be at 17th and Pennsylvania. pic.twitter.com/0sEH7ma0BE
— Anthony Guglielmi (@SecretSvcSpox) March 9, 2025
(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)