ईरान जंग के बीच एक और क्षेत्र में तनाव की खबर सामने आ रही है. साउथ कोरिया का कहना है कि नॉर्थ कोरिया ने मिसाइल दागी है. अल अरबिया के मुताबिक उत्तर कोरिया ने 1 या 2 नहीं बल्कि 10 मिसाइलें दागी हैं. ऐसे समय में जब अमेरिका और साउथ कोरिया की सेनाएं संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रही थी. इन दोनों देशों के बीच लंबे समय से तनाव है.
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को चीन और रूस का करीबी माना जाता है, जबकि साउथ कोरिया लंबे समय से अमेरिका का सहयोगी है. इसी कारण वहां अमेरिकी सैन्य बेस भी है. किम जोंग उन ने ऐसे समय में मिसाइल दागी गई है, जब अमेरिका ने साउथ कोरिया से अपने कुछ THAAD मिसाइल डिफेंस सिस्टम को हटा लिया है. ऐसे में नॉर्थ कोरिया की इस कार्रवाई से साउथ कोरिया की परेशानी बढ़ गई है.
#NorthKorea fired about 10 ballistic missiles, South Korea military says. pic.twitter.com/uIzLYaCx7p
— Al Arabiya English (@AlArabiya_Eng) March 14, 2026
नॉर्थ कोरिया ने किया मिसाइल परीक्षण
रिपोर्ट के अनुसार नॉर्थ कोरिया ने समुंद्र की तरफ मिसाइल दागी है वो अक्सर ही समुंद्र की ओर मिसाइल परीक्षण करते हैं. हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब किम जोंग उन के देश की तरफ से ये हरकत की गई है. इस बार की टाइमिंग काफी अहम है. मिडिल ईस्ट में पहले से ही हालात बहुत खराब हैं. अमेरिका और इजरायल संयुक्त रूप से ईरान पर हमले कर रहे हैं. ऐसे में उत्तर कोरिया की ओर से मिसाइल दागने के कारण एशिया के एक और जोन में हालात तनावपूर्ण होने की आशंका बढ़ गई है.
जापान ने क्या बताया
जापान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक उत्तर कोरिया ने शनिवार को संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया है. निक्केई एशिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के बाहर जाकर गिरी. हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
साउथ कोरिया में हड़कंप
साउथ कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में बताया कि ये मिसाइलें राजधानी प्योंगयांग के पास के एक इलाके से दोपहर करीब 1:20 बजे देश के पूर्वी तट से सटे समुंद्र की ओर दागी गईं. इससे पहले उत्तर कोरिया ने 27 जनवरी को जापान सागर की ओर 2 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं, जिनके बारे में भी आकलन किया गया था कि वे जापान के ईईजेड के बाहर गिरी थीं. अमेरिका ने दक्षिण कोरिया में तैनात अपने एंटी-मिसाइल रक्षा सिस्टम के कुछ हिस्सों को मिडिल ईस्ट में ट्रांसफर करने का फैसला किया है, जिससे सियोल में चिंता बढ़ गई है.
साउथ कोरिया और अमेरिकी सेनाओं ने इस हफ्ते साउथ कोरिया में अपने सालाना बड़े सैन्य अभ्यास शुरू किए. साउथ कोरिया में अमेरिकी सेना के करीब 28,500 सैनिक और लड़ाकू विमानों के कई स्क्वाड्रन तैनात हैं.
ये भी पढ़ें