ईद के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर शुरू किए हमले, रॉकेट दागा, आम लोगों पर फायरिंग, एक की मौत


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पाकिस्तान ने रमजान का महीना और ईद उल फितर के खत्म होने के तुरंत बाद ही एक बार फिर से अफगानिस्तान पर चढ़ाई शुरू कर दी. पाकिस्तान की सेना ने आज रविवार (22 मार्च, 2026) को सुबह करीब साढ़े 9 बजे अफगानिस्तान के कुनार प्रांत के नराय जिले के चंपत इलाके में हावन रॉकेट से हमला किया है. इस हमले में जहां एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं अन्य एक नागरिक की मौत हो गई है.

अफगानिस्तान ने डिप्टी प्रवक्ता ने दी हमले की जानकारी

अफगानिस्तान के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘आज रविवार (22 मार्च, 2026) को सुबह करीब 4 खोरदाद को सुबह करीब साढ़े 9 बजे कुनार प्रांत के नराय जिले के चंपत इलाके में पाकिस्तान के सैन्य शासन की तरफ से एक हावन रॉकेट से हमला किया गया है. इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जबकि एक अन्य नागरिक की मौत हो गई.’

उन्होंने आगे कहा, ‘इसी तरह पाकिस्तानी सैन्य शासन की मिलिशिया ने पाक्तिका प्रांत के शाकाई जिले में एक सिविलियन गाड़ी पर गोलीबारी शुरू कर दी. हालांकि, सौभाग्य से गाड़ी में बैठे सभी लोग इस गोलीबारी के दौरान सुरक्षित रूप से बचकर गाड़ी से बाहर निकल गए और कोई भी इस घटना में न तो मारा गया, न ही किसी को कोई गंभीर चोट आई.’

जंग की आग में झुलस रही दुनिया

दुनिया के कई हिस्से इस वक्त जंग की आग में झुलस रहे हैं. मिडिल ईस्ट में जहां इजरायल और अमेरिका लगातार ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई और हमले तेज कर रहे हैं, वहीं इस युद्ध में अब ब्रिटेन भी सक्रिय रूप से शामिल हो गया है. जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर से जंग शुरू होने के आसार दिखाई दे रहे हैं. इन दोनों देशों की सीमाओं पर पिछले काफी समय से संघर्ष और तनाव की स्थिति देखने को मिल रही है. जिसमें अब दोनों पक्षों के कई लोगों की मौत भी हो चुकी है.

यह भी पढ़ेंः होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *