Odisha Marriage: शादी की सजा! ओडिशा में युवक का मुंडवाया सिर, 90 हजार रुपये का भारी जुर्माना भी ठोका


ओडिशा के कोरापुट जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां अंतर-जातीय विवाह करने पर एक युवक-युवती को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया और उन पर भारी जुर्माना भी लगाया गया. जानकारी के अनुसार, यह मामला कोरापुट के जयपुर इलाके के पास माछरा वन क्षेत्र का है. यहां एक युवक ने अपने ही गांव की अलग जाति की लड़की से प्रेम विवाह कर लिया. लेकिन इस शादी को दोनों के समुदाय के लोगों ने स्वीकार नहीं किया, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया. 

शादी के बाद इस मामले को लेकर गांव में एक बैठक बुलाई गई. इस बैठक में समुदाय के लोगों ने इस जोड़े को सजा देने का फैसला किया. फैसले के तहत दूल्हे का जबरन सिर मुंडवा दिया गया, जबकि दुल्हन के बाल काट दिए गए. इतना ही नहीं, इस जोड़े पर 90 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. साथ ही उन्हें अपने समुदाय के लोगों के लिए एक भोज आयोजित करने को कहा गया, जिसमें मांस और चावल परोसा गया.

जुर्माना वसूला गया

बताया जा रहा है कि मचहरा पहाड़ियों के पास समुदाय के लोग इकट्ठा हुए, जहां यह दावत कराई गई और जुर्माना वसूला गया. इन सभी शर्तों को पूरा करने के बाद ही दुल्हन को अपने पति के घर जाने की अनुमति दी गई. यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि कानूनी सुरक्षा होने के बावजूद देश के कई हिस्सों में आज भी जाति से जुड़ी पुरानी परंपराएं जारी हैं. इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और ऐसी घटनाओं को लेकर चिंता भी बढ़ी है. इस वजह से इंटर कास्ट मैरिज से जुड़े मामलों में ऐसी घटनाएं काफी चिंता का विषय माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Hyderabad Petrol Crisis: पेट्रोल पंप पर NO STOCK के बोर्ड, देश के किन राज्यों में ईरान जंग का असर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *