यूएस-इजरायल के साथ जंग में ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी की हुई मौत के करीब एक सप्ताह के बाद अब ईरान ने मोहम्मद बाकर जुलकद्र को उनका उत्तराधिकारी नियुक्त किया है. वह ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के पूर्व कमांडर रह चुके हैं. ईरानी सरकारी टेलीविजन ने नए सचिव की पहचान की है.
मोहम्मद बाकर जुलकद्र ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड में ब्रिगेडियर रहने के साथ ईरान की कार्यकुशलता परिषद के सचिव के रूप में काम कर रहे हैं.
#BREAKING | ईरान में लारीजानी की जगह बघेर जोलघा बने SNSC सेक्रेटरी@MeghaSPrasad | https://t.co/smwhXUROiK#WarAlertOnABP #IranIsraelConflict #Iran #SNSC #BagherJolghah #LeadershipChange #ABPNews pic.twitter.com/MCu1PIPzpJ
— ABP News (@ABPNews) March 24, 2026
हवाई हमले में हुई थी लारीजानी की मौत
बता दें कि ईरान के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक और पूर्व सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद प्रमुख अली लारीजानी (Iranian Security Chief Ali Larijani) की इजरायल की एयर स्ट्राइक में मौत हो गई थी तेहरान ने मंगलवार (17 मार्च) को इसकी पुष्टि की. इससे पहले इजरायल ने उन्हें निशाना बनाने की बात कही थी. लारीजानी के साथ उनके बेटे और बॉडीगार्ड की भी मौत हुई थी.
67 वर्षीय लारीजानी के बारे में व्यापक रूप से यह माना जाता था कि सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद वे देश की बागडोर संभाल रहे थे. उनको उदारवादियों और सुधारवादियों से लेकर कट्टरपंथियों और ईरानी महाशक्ति (आईआरजीसी) तक सभी पक्षों के साथ तालमेल बिठाने के वाला नेता माना जाता था. साथ ही उनको पश्चिम के साथ देश की परमाणु वार्ता का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता था.
क्या खत्म होगी जंग?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत का हवाला देते हुए युद्ध समाप्त होने के संकेत दिए थे. कई देशों ने युद्ध को खत्म कराने के लिए मध्यस्थता के प्रयास तेज किए हैं. हालांकि अभी भी पश्चिमी एशिया में जंग जारी है. मंगलवार (24 मार्च) को ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों में मिसाइलों और ड्रोनों से बमबारी की है. बता दें अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी. आज 24 मार्च को जंग का 25वां दिन है.