US Israel Iran War: ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 दिन तक हमले नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- ‘तेहरान की…’


अमेरिका-इजरायल की ईरान से चल रही जंग के बीच एक बड़ा अपडेट आया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि तेहरान की अपील पर अमेरिका, ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले 10 दिनों के लिए रोक रहे हैं. 

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, “ईरानी सरकार की अपील के मुताबिक मैं ऊर्जा केंद्रों को नष्ट करने की अवधि को 10 दिनों के लिए सोमवार 6 अप्रैल 2026 को रात 8 बजे तक रोक रहा हूं.” इसके अलावा ट्रंप ने संकेत दिया कि बातचीत जारी है और प्रगति के संकेत दिख रहे हैं. उन्होंने कहा, “बातचीत चल रही है और बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है.” डोनाल्ड ट्रंप ने जंग की मीडिया कवरेज में सामने आ रहे गलत बयानों का खंडन किया.

बिना किसी शर्त के ट्रंप ने किया है ये ऐलान
अमेरिका के इस संघर्ष विराम से गुप्त कूटनीति के लिए अवसर मिल सकता है. यह घोषणा ईरान पर हफ्तों से हो रहे अमेरिकी-इजरायली हमलों के बाद आई है. इन हमलों का मकसद तेहरान की सैन्य और आर्थिक क्षमता को कमजोर करना था. ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिनमें अमेरिकी ठिकानों और सहयोगी देशों के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया गया, जिससे यह संघर्ष क्षेत्रीय युद्ध की ओर बढ़ गया.

हालांकि ये अभी स्पष्ट नहीं है कि 10 दिनों का ये विराम युद्धविराम की ओर ले जाएगा या सिर्फ अस्थायी तनाव कम करने का उपाय साबित होगा. ट्रंप के बयान में विराम बढ़ाने के लिए कोई शर्तें नहीं बताई गईं, लेकिन ईरान की अपील का जिक्र दोनों पक्षों के बीच प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कुछ हद तक बातचीत का संकेत देता है.

ट्रंप ने 22 मार्च को ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर 48 घंटों के अंदर होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोला गया तो अमेरिका उनके एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करेगा. ट्रंप ने कहा था कि अगर होर्मुज पूरी तरह से खतरों से मुक्त नहीं हुआ तो वो सबसे बड़े बिजली केंद्रों को निशाना बनाएंगे.

ये भी पढ़ें

‘उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा’, रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *