भारत ने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर कर आतंकवाद और उसकी सहायता कर रही पाकिस्तानी सेना के खिलाफ सख्त संदेश दिया था. इस जंग में दुनिया ने भारत के डिफेंस का लोहा माना था. भारतीय सेना से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और सीडीएफ आसिम मुनीर अपनी जनता को खुश करने के लिए ये दावा करने लगे कि उन्होंने भारत के राफेल फाइटर जेट को मार गिराया, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के दावे को झूठा करार दिया.
भारतीय वायुसेना ने किया डिकॉय टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
इस बीच पूर्व अमेरिकी फाइटर जेट पायलट ने बताया कि कैसे भारतीय वायुसेना ने डिकॉय तकनीक (भ्रम की स्थिति पैदा करना) का इस्तेमाल कर पाकिस्तान में घुसकर तबाही मचाई थी. न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में पूर्व एफ-15E कॉम्बैट फाइटर रेयान बोडेनहाइमर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की गई अपनी रिसर्च के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि भारत ने डिकॉय टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इतने बेहतरीन ढंग से किया कि पाकिस्तान को अभी तक लगता है कि उसने फाइटर जेट गिराए हैं.
उन्होंने कहा, ‘भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया था. ऑपरेशन के बाद सामने आई तस्वीरों को गौर से देखने के बाद पता चला कि पाकिस्तानी जिस फाइटर जेट्स को गिराने की बात कह रहे थे वो वास्तव में ड्राप टैंक्स (ईंधन टैंक) थे. एयरफोर्स जब आसमान में लड़ते हैं तो ऐसी स्थिति सामान्य होती है. टैंक में मौजूद फ्यूल का इस्तेमाल करने के बाद फाइटर पायलट इसे गिरा देते हैं. भारत ने काफी स्मार्ट तरीके से इसी डिकॉय तकनीक का इस्तेमाल किया.’
#WATCH | On Operation Sindoor and Pakistani claims of shooting down Rafale, Former US F-15E Combat Pilot Ryan Bodenheimer says, “I followed that closely… Looking closely at the images, it was actually just drop tanks… That is a normal tactic in combat… India was relying a… pic.twitter.com/wNyeMzZbuX
— ANI (@ANI) April 4, 2026
‘ऑपरेशन सिंदूर में नहीं गिरा भारत का कोई राफेल’
रेयान बोडेनहाइमर ने फ्रांस के राफेल फाइटर जेट की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘राफेल काफी मजबूत और एडवांस तकनीक से लैस फाइटर जेट है. मैंने अपने रिसर्च में पाया कि पाकिस्तान भले ही सोचता हो कि उसने राफेल को गिरा दिया, लेकिन वह ऐसा करने में कामयाब नहीं हुआ. इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने से भारत को बहुत फायदा हुआ.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के दावे को दुनिया के किसी देश ने सीरियस ने नहीं लिया. उसकी वजह से रही कि वहां के पीएम शहबाज शरीफ और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पूरी तरह से झूठे थे. वे बार-बार अपने ही दावों में जेट्स गिराने के नंबर्स भी बढ़ाते गए. भारतीय वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के कई जेट गिराए थे.