अमेरिका-ईरान युद्ध होगा खत्म और खुल जाएगा होर्मुज स्ट्रेट? पाकिस्तान ने तैयार किया समझौते का ड्राफ्ट, जानें क्या हैं शर्तें


अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय से चल रहा युद्ध खत्म हो सकता है और होर्मुज स्ट्रेट भी अब खुल सकता है. दरअसल अमेरिका और ईरान को जंग खत्म करने का एक प्लान मिला है, जिसमें दो-फेज का एग्रीमेंट शामिल है. यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही उम्मीद जताई थी कि सोमवार तक ईरान डील के लिए तैयार हो सकता है. 

रॉयटर्स के मुताबिक, ईरान और अमेरिका को आज (सोमवार को) एक प्लान मिला है, जिसमें मिडिल ईस्ट में कॉम्बैट ऑपरेशन खत्म करने के प्लान को मंजूरी शामिल है. खास बात यह है इस जानकारी में ईरान की प्रतिक्रिया कानूनी जिक्र नहीं हैं. अमेरिकन मीडिया और पाकिस्तान का हवाला देकर जानकारी रिपोर्ट की गई है. इसका फाइनल एग्रीमेंट 15 से 20 दिनों में पूरा हो जाएगा.

वेंस-विटकॉफ और अराघची के संपर्क में थे आसिम मुनीर: रिपोर्ट

इस ड्राफ्ट में दो फेज हैं, जिसमें तत्काल सीजफायर के बाद एक व्यापक समझौता शामिल है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्र के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर इस पहल पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ ‘पूरी रात’ लगातार संपर्क में रहे.

प्रस्ताव पर विचार कर रहे US-ईरान

अमेरिका और ईरान दोनों ही देश पाकिस्तान की ओर से प्रस्तावित इस एग्रीमेंट की समीक्षा कर रहे हैं. हालांकि तेहरान की ओर से ये क्लीयर कर दिया गया है कि अगर अस्थायी सीजफायर होता है तो होर्मुज स्ट्रेट को फिर से नहीं खोला जाएगा यानी एशिया और यूरोपीय देशों में तेल और एलपीजी का संकट बरकरार रहेगा. 

अगर अस्थायी सीजफायर तो नहीं खुलेगा हॉर्मुज: ईरान

ईरान के सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘ईरान अस्थायी युद्धविराम के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा नहीं खोलेगा. तेहरान फैसला लेने के लिए किसी भी दबाव या समय सीमा को स्वीकार नहीं करेगा.’

Axios की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमेरिका और ईरान 45 दिन के सीजफायर पर विचार कर रहे थे, जिसके बाद मिडिल ईस्ट में शांति का रास्ता आगे बढ़ता. हालांकि अब सीजफायर का पूरा ड्राफ्ट ही सामने आ गया है. इसमें बताया गया है कि फिलहाल दोनों पक्ष सीजफायर लागू करेंगे, अगले 15 से 20 दिनों में ड्राफ्ट का पूरा मसौदा सामने आ जाएगा. 

सीजफायर के ड्राफ्ट पर पाकिस्तान ने क्या कहा?

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने उन खबरों की पुष्टि या खंडन करने से इनकार कर दिया है जिनमें कहा गया है कि पाकिस्तान ने ईरान पर जारी अमेरिका-इजराइल युद्ध को समाप्त करने के लिए एक रूपरेखा प्रस्तावित की है. अंद्राबी ने अल जज़ीरा को बताया, ’45 दिन के युद्धविराम प्रस्ताव या 15 सूत्रीय आदान-प्रदान की कई खबरें आई हैं. हम इन व्यक्तिगत, विशिष्ट घटनाओं पर टिप्पणी नहीं करते हैं. हमारा कहना है कि शांति प्रक्रिया जारी है.’

ट्रंप की धमकी के बाद हुआ घटनाक्रम
 
यह घटनाक्रम राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से ईरान को मंगलवार तक होर्मुज को खोलने की धमकी के बाद आया है. ट्रंप ने यह चेतावनी दी थी, जिसमें उन्होंने बातचीत के ठप होने पर निराशा जताई थी. ट्रंप ने होर्मुज को फिर से खोलने के लिए तेहरान को आखिरी डेडलाइन दी है. मूल रूप से सोमवार शाम को खत्म होने वाली इस डेडलाइन को 20 घंटे बढ़ा दिया गया है और अब इसकी नई समय सीमा मंगलवार शाम 8 बजे पूर्वी समय (ईटी) तय की गई है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *