ईरान से जारी युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में ही घिरते नजर आ रहे हैं. अमेरिकी कांग्रेस के मेंबर जेक ऑचिनक्लॉस ने बताया कि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर स्ट्राइक का ऑर्डर देकर पूरी तरह फेल हो गए हैं. अमेरिकी सांसद ने ट्रंप को अमेरिकन हिस्ट्री का अकेला ऐसा प्रेसिडेंट बताया, जिसने अकेले जंग शुरू की और हार गए.
कांग्रेस को अब एक्शन लेना होगा- बर्नी सैंडर्स
US सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने ईरान के बारे में ट्रंप के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट को एक बुराई बताया. उन्होंने इसे एक खतरनाक और दिमागी तौर पर असंतुलित व्यक्ति की बकवास कहा है. सैंडर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ईरान में युद्ध शुरू होने के एक महीने बाद ईस्टर संडे को यूनाइटेड स्टेट्स के प्रेसिडेंट का यह बयान है.’ उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को अब एक्शन लेना होगा और इस युद्ध को खत्म करना होगा.
ट्रंप पागल हो चुके हैं- मार्जोरी टेलर ग्रीन
ट्रंप की पूर्व सहयोगी और पूर्व कांग्रेसवुमन मार्जोरी टेलर ग्रीन ने डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के सदस्यों को चेताया कि वे ईश्वर से क्षमा मांगें और ट्रंप की पूजा करना बंद करें. टेलर ग्रीन ने तो यहां तक कहा दिया है कि ट्रंप पागल हो चुके हैं और उनके प्रशासन के लोग इसमें सहभागी हैं.
चक शूमर ने ट्रंप को बताया पागल आदमी
डेमोक्रेटिक लीडर और सीनेटर चक शूमर का कहना है कि ट्रंप सोशल मीडिया पर एक पागल आदमी की तरह बकवास कर रहे हैं और युद्ध अपराधों की धमकी दे रहे हैं और साथियों को अलग-थलग कर रहे हैं.
हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन और डेमोक्रेटिक कांग्रेसी ग्रेगरी मीक्स का कहना है कि ट्रंप के पोस्ट में ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जो गंदी और बेतुकी थी. उन्होंने आगे कहा कि यह ताकत नहीं है इससे गलत अंदाज़ा लगाने का खतरा बढ़ता है और US की साख कम होती है. इसके अलावा डिप्लोमेसी और भी मुश्किल हो जाती है.
ये भी पढ़ें