अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी ‘सभ्यता खत्म करने’ की धमकी, तो ईरान ने पूरी तरह से बंद की बातचीत


Iran War: ईरान ने अमेरिका से सभी तरह के बातचीत बंद करने का फैसला किया है. तेहरान अब अमेरिका से न तो कूटनीतिक वार्ता करेगा और न हीं किसी अन्य माध्यम से द्विपक्षीय वार्ता को आगे बढ़ाएगा. यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से दी सभ्यता खत्म करने की धमकी  के बाद लिया गया है. 

तेहरान टाइम्स की मानें तो ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के सभी कूटनीतिक और इनडायरेक्ट चैनल बंद कर दिए हैं. अब दोनों देशों में किसी तरह का कोई लेन-देन भी नहीं किया जाएगा.

दोनों देशों में बातचीत कराने की कोशिश जारी

इधर, अलजजीरा ने अपनी रिपोर्ट में पाकिस्तानी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने की कोशिशें जारी है. रिपोर्ट के अनुसार दो पाकिस्तानी सूत्र इन चर्चाओं की जानकारी है, ने रॉयटर्स को बताया है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने की कोशिशें अभी भी जारी हैं. यह ऐसे समय हो रहा है कि जब ईरान पर हमले तेज हो गए हैं. साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से तय की समय सीमा भी नजदीक आ रही है. 

मंगलवार को ट्रंप की डेडलाइन हो रही खत्म

इधर, अमेरिका इजरायल और ईरान जंग के लिए मंगलवार की रात भारी होने वाली है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार तक की डेडलाइन दी थी, जो खत्म हो रही है. ट्रंप ने इससे पहले सोमवार को कहा था कि ईरान को एक रात में खत्म किया जा सकता है. 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के पावर प्लांट और ब्रिज को उड़ाने की धमकी दी थी. ईरान पर लगातार मंगलवार से हमले हो रहे हैं. ईरान के सबसे अहम खार्ग द्वीप पर एक के बाद एक हमले हो रहे हैं. इसके अलावा तुर्किए में इजरायली दूतावास के बाहर गोलीबारी हुई है. 

रूस ने सीजफायर की अपील की

इधर, रूस का बयान भी युद्ध के बीच आया है. यहां अमेरिका इजरायल और ईरान से सीजफायर की अपील की है. रूस ने कहा है कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बीच मध्यपूर्व का संकट बढ़ता जा रहा है. इससे आम नागरिकों और परमाणु ठिकानों को लगातार नुकसान पहुंच रहा है. एक बढ़ी तबाही का खतरा बढ़ रहा है. इससे वैश्विक ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा को भारी नुकसान हो रहा है. रूस ने युद्ध विराम की अपील की है.

यह भी पढ़ें:

एक सभ्यता का होगा अंत वाले ट्रंप की धमकी पर आया ईरान का जवाब, कहा- कल इंशाअल्लाह…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *