US Iran Peace Talks in Pakistan: US-ईरान के बीच पहले दौर की बैठक खत्म, हॉर्मुज पर अटकी बात, इस्लामाबाद में अब तक क्या-क्या हुआ?


US Iran Peace Talks in Pakistan: अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शनिवार (11 अप्रैल) को पहले दौर की बातचीत हुई. इस दौरान स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से लेकर लेबनान में सीजफायर तक कई मसलों पर बात हुई. हालांकि किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी. ईरान ने बातचीत की शुरुआत में ही अमेरिका के सामने चार शर्तें रख दी थीं. पहले दौर की बात खत्म होने के बाद दोनों देशों के डेलीगेशन ने एक-दूसरे को मुख्य मुद्दों को लिखित में एक-दूसरे को सौंपा. अब रविवार को फिर से बातचीत जारी रह सकती है.

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पाकिस्तान में ईरानी अधिकारियों से सीधी मुलाकात की. यह दोनों देशों के लिए एक अहम पल था. आमतौर पर ये दोनों देश बिचौलियों के जरिए ही हाईलेवल की बातचीत कर सके हैं. ईरान मीडिया की मानें तो बातचीत का पहला चरण पूरा हो चुका है. इसमें अधिकारियों ने अहम मुद्दों को लिखित रूपरेखा तैयार कर एक दूसरे को सौंपी है. 

अमेरिका-ईरान वार्ता में लेबनान का भी हुआ जिक्र

अमेरिका और ईरान के बीच लेबनान के मसले पर भी बात हुई. ईरान चाहता है कि लेबनान में भी सीजफायर लागू हो. उसने अमेरिका से इजरायल पर दबाव बनाने के लिए कहा है, जिससे वह लेबनान पर अटैक न करे. हालांकि इस मुद्दे पर भी सहमति नहीं बन पायी. 

अहम बात यह भी है कि लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल का जारी सैन्य अभियान शांति की कोशिशों में रोड़ा बन रहा है. ऐसे में इजरायल और लेबनान के राजनयिकों के अगले हफ्ते मुलाकात करने की योजना है. लेबनान के पीएम ने अमेरिका का अपना दौरा टाल दिया है.

हॉर्मुज से बारूदी सुरंग हटा रही अमेरिकी सेना

एक ओर जहां अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत चल रही है दूसरी ओर यूएस की सेना हॉर्मुज में काम पर जुट गई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी नौसेना के जहाज़ों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बारूदी सुरंगें हटाना शुरू कर दिया है. यह कदम उस वक्त उठाया गया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने इस प्रक्रिया को आगे न आने के लिए दूसरे देशों की कड़ी आलोचना की है. इस जलमार्ग में तेल की आपूर्ति और वैश्विक शिपिंग में होने वाली रुकावटें बातचीत का मुख्य मुद्दा बनी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: ईरान से वार्ता के बीच अमेरिकी सेना का होर्मुज पर बड़ा ऑपरेशन, जंगी जहाज तैनात, हटा रहे बारूदी सुरंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *