‘हम 90% यूरेनियम संवर्धन…’, ईरान ने दी अमेरिका को परमाणु हमले की बड़ी धमकी, क्या बिगड़ रहे मिडिल ईस्ट के हालात ?


Middle East Conflict: परमाणु हमले को लेकर ईरान ने सख्त चेतावनी भरे लहजे में 90 प्रतिशत तक संवर्धित यूरेनियम को शुद्ध करने की बात कही है. ईरान के संसद के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने मंगलवार को कहा है कि अगर ईरान पर फिर हमला हुआ तो वह यूरेनियम को 90 प्रतिशत शुद्ध कर सकता है. ऐसे में यह यूरेनियम परमाणु हथियार के लिए कारगर रहेगा. यह चेतावनी उन्होंने एक्स के माध्यम से दी है. 

पिछले 2025 जून में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से कहा गया था कि इजरायल और यूएस के हमले की वजह से ईरान के यूरेनियम संवर्ध की क्षमता को नुकसान पहुंचा था. फिलहाल, जो संवर्धित यूरेनिमय 60 प्रतिशत ईरान के पास है, जिसकी मात्रा 400 किलो है, उसका क्या हुआ है, फिलहाल इसके बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं है. 

अमेरिका लगातार ईरान से परमाणु कार्यक्रम छोड़ने की मांग कर रहा

इधर, अमेरिकी सीक्रेट एजेंसियों की तरफ से कहा गया है कि जबतक ईरान के इस यूरेनियम संवर्धन को हटाया नहीं जाता, तब तक किसी तरह का असर ईरान परमाणु कार्यक्रम पर नहीं पड़ेगा. 

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने छिपाए थे ईरान के फाइटर जेट्स, खुलासे के बाद आगबबूला हुए ट्रंप के करीबी, मध्यस्थता को लेकर कह दी बड़ी बात

28 फरवरी से जारी जंग में फिलहाल सीजफायर लागू है. लेकिन यह बेहद ही संवेदनशील सीजफायर माना जा रहा है. ऐसे में दोनों पक्ष किसी भी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं. अमेरिका लगातार मांग कर रहा है कि ईरान परमाणु कार्यक्रम को छोड़ दे. लेकिन ईरान भी अपनी शर्तों पर अड़ा हुआ है. 

ईरान बोला- अमेरिका के पास प्रस्ताव स्वीकार करने के आलाव कोई विकल्प नहीं

वहीं, अमेरिका के पास ईरान की तरफ से बताए गए 14 सूत्रीय प्रस्ताव को स्वीकार करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है. ऐसा ईरान के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा है. जितना अमेरिका देर करेगा, वहां के टैक्सपेयर्स को उतनी ही बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी.  उन्होंने साफ कहा है कि ईरान हर विकल्प पर राजी है. पलटवार करने को तैयार है. ऐसा हमला करेंगे, कि अमेरिका भी चौंक जाएगा. 

यह भी पढे़ंः ‘ट्रंप का पूरा कार्यकाल थेरेपी सेशन है’, तेहरान का नया प्रस्ताव खारिज करने पर ईरानी दूतावास ने कसा तंज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *