तमिलनाडु: सरकार बनाने के कुछ दिन बाद CM विजय ने कैबिनेट में किया बड़ा फेरबदल, कांग्रेस को क्या दिया?


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने राज्य मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की सिफारिश की है. इस फेरबदल में कई वरिष्ठ मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है और 23 नए मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है. लोक भवन से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार इन सिफारिशों को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है.

इस बदलाव के बाद मुख्यमंत्री ने लोक प्रशासन, गृह, पुलिस, विशेष कार्यक्रम क्रियान्वयन, नगर प्रशासन और शहरी विकास जैसे प्रमुख विभाग अपने पास रखे हैं. इसके साथ ही उन्होंने विशेष पहल, गरीबी उन्मूलन और ग्रामीण ऋण राहत जैसे विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभाली है.

तमिलनाडु में मंत्रियों के विभाग बदले गए

मंत्रिमंडल में कई अन्य मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किया गया है. मंत्री एन. आनंद के कार्यक्षेत्र में अब ग्रामीण विकास, पंचायत, सिंचाई और लघु सिंचाई परियोजनाएं शामिल की गई हैं. वहीं मंत्री आर. निर्मलकुमार बिजली, गैर-पारंपरिक ऊर्जा, कानून, न्यायालय, जेल, चुनाव और पासपोर्ट से जुड़े विभागों का कार्यभार संभालते रहेंगे.

एक अन्य महत्वपूर्ण बदलाव में के. ए. सेंगोत्तैयन को राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वे राजस्व प्रशासन, उप-कलेक्टर से जुड़े कार्य, आपदा प्रबंधन और विधानसभा मामलों की देखरेख करेंगे.

राज्यपाल ने 23 नए मंत्रियों को भी विभाग आवंटन की मंजूरी दी है. इनमें श्रीनाथ को मत्स्य पालन, कमाली एस. को पशुपालन, सी. विजयलक्ष्मी को दुग्ध और डेयरी विकास और आर. वी. रंजीतकुमार को वन विभाग सौंपा गया है. विनोद को कृषि और किसान कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि राजीव को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रभार दिया गया है.

कांग्रेस के राजेश कुमार को मिला पर्यटन विभाग 

अन्य मंत्रियों में बी. राजकुमार को आवास और शहरी विकास, वी. गांधीराज को सहकारिता, मथन राजा पी. को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, जगदीश्वरी के. को समाज कल्याण और महिला सशक्तीकरण और राजेश कुमार एस. को पर्यटन विभाग सौंपा गया है. इसके अलावा एम. विजय बालाजी को हथकरघा और वस्त्र, लोगेश तमिलसेल्वन डी. को वाणिज्यिक कर और पंजीकरण, विजय तमिलन पार्थिबन ए. को परिवहन और रमेश को हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग का कार्यभार दिया गया है.

कांग्रेस विधायक पी विश्वनाथन शिक्षा विभाग संभालेंगे

उच्च शिक्षा विभाग पी. विश्वनाथन को सौंपा गया है, जबकि कुमार आर. को नवगठित कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवा विभाग का नेतृत्व दिया गया है. थेन्नारासु के. को अनिवासी तमिल कल्याण, वी. संपत कुमार को पिछड़ा वर्ग कल्याण, मोहम्मद फरवास जे. को श्रम कल्याण और कौशल विकास और डी. सरथकुमार को मानव संसाधन प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी मिली है. वित्त, योजना और विकास विभाग एन. मैरी विल्सन को दिया गया है, जबकि विघ्नेश के. को निषेध और आबकारी विभाग सौंपा गया है.

ये भी पढ़ें : आप सांसद हैं, कैसे ये सब बोल रहे? ‘गॉड फादर’ वाले बयान पर राहत तो मिली पर अभिषेक बनर्जी पर जमकर बरसा HC, वकील को भी खूब सुना दी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *