गुड न्यूज कभी भी आ सकती है! ईरान संग डील पर मार्को रुबियो का यू-टर्न, अब बोले- ‘अभी कुछ भी….’ 


ईरान के साथ डील को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने पुराने बयान से यू-टर्न ले लिया है. पहले उन्होंने कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच कभी भी डील का ऐलान हो सकता है, अब उन्होंने कहा कि डील को लेकर अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोले जाने के सवाल पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि इसे बिना टोल के खोलने की जरूरत है. वहां जो हो रहा है वह गैर-कानूनी, अस्थिर और नामंजूर है. उन्होंने आगे कहा कि ईरान को छोड़कर दुनिया का कोई भी देश टोलिंग सिस्टम को मंज़ूर नहीं करता है.

ईरान संग डील को लेकर क्या बोले रुबियो
ईरान के साथ संभावित डील पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि या तो अच्छी डील होगी, या नहीं होगी. उन्होंने बताया कि प्रेसिडेंट (डोनाल्ड ट्रंप) ने इस इलाके के कई लीडर्स के साथ एक हिस्टोरिक कॉल की है और मुझे लगता है कि शुरुआती ड्राफ़्ट कैसा दिखना चाहिए, इस पर एक मज़बूत तालमेल और सहमति है. उन्होंने कहा कि इसे तय होने में कुछ दिन लगेंगे. या तो अच्छी डील होगी या नहीं होगी.

इजरायल को लेकर क्या कहा
इससे पहले सोमवार को रुबियो ने कहा था कि ईरान के साथ समझौता किसी भी समय हो सकता है. वहीं इजरायल को लेकर उन्होंने कहा कि इजरायल को हमलों से खुद का बचाव करने का पूरा अधिकार है. अगर हिज्बुल्लाह उन पर मिसाइलें दागता है, तो इजरायल को भी उसका जवाब देने का पूरा अधिकार है.

ईरान डील पर क्या कहा
रुबियो ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे पास मेज पर एक काफी ठोस प्रस्ताव है, जो जलडमरूमध्य को खोलने और उन्हें खुला रखने की उनकी क्षमता से जुड़ा है. उन्होंने जोर देकर कहा था कि सोमवार को ईरान के साथ युद्ध खत्म करने का समझौता हो सकता है. मार्को रुबियो ने यह भी भरोसा जताया कि ईरान परमाणु मामले पर एक बहुत ही वास्तविक, महत्वपूर्ण और समय-सीमा वाली बातचीत में शामिल होगा.

बता दें कि रुबियो की ये टिप्पणियां तब आईं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किसी समझौते की उम्मीदों को थोड़ा कम करते हुए रविवार को कहा था कि उन्होंने अपने वार्ताकारों से कहा है कि वो ज्यादा जल्दबाजी न करें.

ये भी पढ़ें 

क्या है QUAD, क्यों बना और क्या मकसद, जिसकी आज दिल्ली में बड़ी बैठक? जानें A टू Z डिटेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *