- पुलिस ने पांच गिरफ्तार, TMC की पूर्व विधायक से जुड़ा मामला।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार (30 मई, 2026) को पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में हुए हमले को लेकर देश भर में राजनीति गरमाई हुई है. देश के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने अभिषेक बनर्जी पर लोगों की तरफ से किए गए हमलों पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. इस बीच तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसद शशि थरूर ने भी रविवार (31 मई, 2026) को अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि लोगों को राजनीतिक लोगों पर इस तरह से पत्थर फेंककर या मारपीट करके नहीं, बल्कि बैलेट बॉक्स में अपनी राय बताना चाहिए.
अभिषेक बनर्जी पर अटैक पर क्या बोले थरूर?
जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर इस मामले पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई, तो उन्होंने कहा, ‘मैं इस पर क्या सकता हूं, मैं कोलकाता में तो हूं नहीं, लेकिन इस तरह की चीजें हमारी राजनीति के लिए सही नहीं है. हमारी परंपरा ये रही है कि हम बैलेट बॉक्स में अपनी राय बताएं, पत्थर फेंककर या लोगों को मारपीट करके नहीं करना चाहिए.’
VIDEO | Congress MP Shashi Tharoor (@ShashiTharoor), on the assault of TMC MP Abhishek Banerjee, said, “People should show their opinion through ballot boxes, not by pelting stones or hitting politicians.”
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/vdqxPEHqGI
— Press Trust of India (@PTI_News) May 31, 2026
पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर मचा बवाल
तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए हमले को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है. अभिषेक बनर्जी ने शनिवार (30 मई, 2026) को खुद पर हुए हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार को जिम्मेदार ठहराया था.
उन्होंने कहा था, ‘यह भाजपा के लोकतंत्र का सबसे बड़ा नमूना है. यह हमला भाजपा की तरफ से प्रायोजित है. वो लोग मुझे जान से मारने के लिए आए थे. अगर मैंने हेलमेट नहीं पहना होता, तो वो मेरे सिर को दो हिस्सों में कर देते.’
मामले में पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
हालांकि, इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस ने अब तक कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस बीच एक बड़ा ट्विस्ट भी सामने आया है. जिसमें पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए लोगों का संबंध सोनारपुर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की पूर्व विधायक रह चुकी लवली मैत्रा के साथ सामने आया है. पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है.
यह भी पढ़ेंः अभिषेक बनर्जी पर हमले में बड़ा ट्विस्ट, पुलिस ने जिसे किया अरेस्ट, TMC विधायक से निकला उसका लिंक