भारत सरकार की ओर से शनिवार (6 जून, 2026) को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित त्यागराज स्टेडियम में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में जोर देने के लिए ‘यूथ फॉर विकसित भारत’ सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में देश के कोने-कोने से आए करीब 6,000 युवाओं ने भाग लिया, जो कई अलग-अलग बैकग्राउंड्स का प्रतिनिधित्व करेंगे. इनमें छात्र, युवा पेशेवर, युवा महिलाएं, उद्यमी, कंटेंट क्रिएटर्स, इनोवेटर्स, उभरते हुए नेता और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले युवा शामिल हुए.
युवा और खेल मंत्रालय ने आयोजन को लेकर क्या कहा?
इस आयोजन को लेकर केंद्र सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर से शुक्रवार (5 जून, 2026) को एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया था. जिसमें मंत्रालय की तरफ से कहा गया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में युवाओं को बदलाव की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में सशक्त बनाने के नजरिए के साथ युवा मामलों और खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) की ओर से शनिवार (6 जून, 2026) को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित त्यागराज स्टेडियम में ‘यूथ फॉर विकसित भारत – माई भारत यूथ कन्वेंशन’ का आयोजन किया जाएगा.’
The excitement is building at Delhi’s Thyagaraj Stadium!
Preparations are in full swing as we gear up for the Youth for Viksit Bharat – MY Bharat Youth Convention.
Let’s celebrate and nurture the youth leadership of India
Stay tuned…#YouthForViksitBharat #MYBharat pic.twitter.com/1vrBEsl7Pn
— Mera Yuva Bharat – MY BharatHQ (@MYBharatHQ) June 6, 2026
बयान में कहा गया, ‘इस सम्मेलन में देशभर से आए 6,000 से ज्यादा युवा प्रतिभागी शामिल होंगे, जो कई अलग-अलग बैकग्राउंड्स का प्रतिनिधित्व करेंगे. इनमें छात्र, युवा पेशेवर, युवा महिलाएं, उद्यमी, कंटेंट क्रिएटर्स, इनोवेटर्स, उभरते हुए नेता और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले युवा शामिल होंगे.’
सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री और दिल्ली की CM मौजूद
मंत्रालय ने कहा, ‘इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ-साथ कई अलग-अलग क्षेत्रों के जानें-माने लोग, विशिष्ट अतिथि और युवा व्यक्तित्व भी मौजूद रहेंगे. यह मंच वर्तमान में उपलब्धि हासिल करने वालों और भविष्य निर्माताओं को एकजुट करेगा, जिससे राष्ट्रीय विकास और सार्वजनिक नेतृत्व के प्रति साझा प्रतिबद्धता को बढ़ावा मिलेगा.
Delhi: The ‘Youth for Viksit Bharat – MY Bharat Youth Convention’ at Thyagaraj Stadium saw over 6,000 youth celebrating innovation and leadership. Union Minister Mansukh L. Mandaviya, CM Rekha Gupta, athletes, actors, and entrepreneurs attended pic.twitter.com/3MQS19sSyR
— IANS (@ians_india) June 6, 2026
न्यूज एजेंसी IANS के रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय युवा और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सम्मेलन के मंच पर युवाओं को सम्मानित भी किया.
मंत्रालय ने कहा, ‘भारत के 2047 के विकसित भारत के सपने की तरफ अग्रसर होने के साथ-साथ माई भारत युवा सम्मेलन देश के युवाओं की आकांक्षाओं, उपलब्धियों और परिवर्तनकारी क्षमता का उत्सव मनाएगा. भारत के हर हिस्से से हजारों युवा परिवर्तनकर्ताओं को एक साथ लाकर यह सम्मेलन राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए अमृत पीठी के सामूहिक संकल्प की पुष्टि करेगा और प्रधानमंत्री के विकसित, समावेशी और आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करेगा.’
यह भी पढे़ंः धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, कॉम्पिटिटिव एग्जाम में फेयरनेस… कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर से रखीं ये 5 डिमांड