Assam Government: असम में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पास रखे अहम मंत्रालय


असम सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्यपाल की मंजूरी के बाद मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों को उनके विभाग सौंप दिए गए हैं. मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा अपने पास कई महत्वपूर्ण विभाग रखेंगे, जिनमें गृह विभाग, राजनीतिक विभाग, लोक निर्माण विभाग (सड़क और भवन), राष्ट्रीय राजमार्ग, बिजली विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग शामिल हैं. इसके अलावा जो विभाग किसी अन्य मंत्री को नहीं दिए गए हैं, वे भी मुख्यमंत्री के पास रहेंगे.

अश्विनी राय सरकार को सामाजिक न्याय और अधिकारिता, मृदा संरक्षण तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.अशोक सिंघल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग का प्रभार सौंपा गया है.बिमल बोरा को सांस्कृतिक मामलों, उद्योग, वाणिज्य एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग और एक्ट ईस्ट पॉलिसी मामलों की जिम्मेदारी मिली है.बिस्वजीत दैमारी को हथकरघा, वस्त्र एवं रेशम उद्योग, खेल एवं युवा कल्याण, कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता तथा स्वदेशी और जनजातीय आस्था एवं संस्कृति विभाग दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: विपक्षी दलों की बैठक के बीच राहुल गांधी ने कर दी PM मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, बोले – ‘सरकार के खिलाफ…’

किसको मिला कौन सा विभाग

जयंत मल्लाबरुआ वित्त विभाग के साथ-साथ पर्यावरण एवं वन तथा खान एवं खनिज विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे.कौशिक राय को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले, आवास एवं शहरी विकास तथा सहकारिता विभाग सौंपे गए हैं.केशव महंत को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन और सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.कृष्णेंदु पॉल को लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पहाड़ी क्षेत्र विकास और बराक घाटी विकास विभाग का प्रभार मिला है.नीलिमा देवी को पशुपालन एवं पशु चिकित्सा तथा मत्स्य पालन विभाग सौंपा गया है. पीयूष हजारिका कृषि, सिंचाई और संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे.डॉ. रनोज पेगु को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, मैदानी जनजातीय मामलों और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है.सुशांत बोरगोहेन को जल संसाधन और न्यायिक विभाग का प्रभार सौंपा गया है.

हिमंत बिस्वा सरमा सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं दी

विभागों के बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि पूरी मंत्रिपरिषद समर्पण और ईमानदारी के साथ मिलकर काम करेगी और असम के लोगों की सेवा करते हुए राज्य के विकास और समृद्धि को नई गति देगी.

ये भी पढ़ें: साकेत में इमारत गिरने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल, MCD पर लापरवाही का आरोप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *