पीएम मोदी संग सेल्फी, गले मिले, मजबूत बॉन्डिंग, पीछे बज रहा आरी आरी आरी… मैक्रों ने शेयर किया धुरंधर का गाना


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (14 जून) को नीस यात्रा के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलकर खुशी जताई, जहां दोनों नेताओं ने ‘भारत इनोवेट्स 2026’ सम्मेलन का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर नीस में हुई मीटिंग की तारीफ की.

पीएम मोदी ने पोस्ट में कहा कि वो एवियन और पेरिस में होने वाली मुलाकातों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. पीएम मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति और दुनिया के अन्य कई नेता एवियन में होने वाली G7 समिट में शामिल होंगे. PM मोदी ने कहा कि नीस में आपसे मिलकर अच्छा लगा. यह पहला चरण कामयाब रहा. उन्होंने आगे कहा कि भारत-फ्रांस की साझेदारी नई ऊंचाइयाां छूती रहेगी. 

प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की एक सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में आई, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी शेयर की थी. फ्रांस के राष्ट्रपति ने कैप्शन में लिखा- नाइस. इससे पहले एक पोस्ट में पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को अपना दोस्त बताया और दोनों देशों के बीच करीबी द्विपक्षीय संबंधों की तारीफ की.

राष्ट्रपति मैक्रों को बताया अपना दोस्त
पीएम मोदी ने कहा, “मैं ‘भारत इनोवेट्स’ में शामिल होने के लिए अपने दोस्त राष्ट्रपति मैक्रों का आभारी हूं. उन्होंने आज अपने भाषण के दौरान कई अहम बातें कहीं. टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के मामले में भारत और फ्रांस मिलकर काम करते रहेंगे.” नीस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कॉन्क्लेव के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच जुड़ाव भरोसा, इनोवेशन, प्रेरणा और साझा विजन है. कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने मुलाकात के समय एक-दूसरे को गले लगाया और हाथ मिलाया.

इस मुलाकात का एक वीडियो भी फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने शेयर किया, जिसमें उनकी और पीएम मोदी की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली. वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड फिल्म धुरंधर का गाना आरी आरी बजता हुआ सुनाई देता है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में दोनों नेता एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन करते और साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

G-7 समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी 
पीएम मोदी ने उद्घाटन समारोह में कहा कि कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो साझा सोच और साझा हितों पर आधारित होते हैं. फ्रांस और भारत का रिश्ता भी ऐसा ही है. इस रिश्ते में जुड़ाव और भरोसा दोनों है. इसमें इनोवेशन और प्रेरणा है और इसमें साझा मूल्य और साझा सोच है. अपनी मौजूदा यात्रा के दौरान पीएम मोदी G-7 समिट में भी शामिल होंगे, जहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और दुनिया के अन्य नेताओं से होगी.

ये भी पढ़ें 

होर्मुज में तीन भारतीयों की मौत पर भड़के जयशंकर, तो आया अमेरिकी विदेश मंत्री का बयान, जानें क्या कहा?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *