उन्हें पाकिस्तानी मुस्लिम रेपिस्ट गिरोह कहो….ब्रिटेन के सांसद ने इस्लामाबाद को किया एक्सपोज


ब्रिटेन में ग्रूमिंग कैंग को लेकर विवाद गहराया हुआ है. लग रहा है कि इस मामले में  वहां के सांसद रुपर्ट लोव छोड़ने वाले नहीं है. वह ग्रेट यार माउथ से एक ब्रिटिश दक्षिणपंथी पॉलिटिशियन और रिस्टोर ब्रिटेन पार्टी के फाउंडर हैं. 

रुपर्ट बोले- वह पाकिस्तानी मुस्लिम रेप गैंग है.. 

उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे इस्लामाबाद पूरी तरह से एक्सपोज हो गया है. रूपर्ट ने कहा है कि,  उन्हें एशियन ग्रूमिंग गैंग कहना बंद करें. वे जापानी नहीं हैं. उन्हें वही कहें जो वे असल में हैं. मुख्य रूप से पाकिस्तानी मुस्लिम रेप गैंग है. 

यूके की संसद में रुपर्ट ने पढ़ी थी पीड़ितों की दास्तां

हाल ही के हफ्तों में दुनिया का ध्यान एक मुख्य मुद्दे पर दिलाने के लिए ब्रिटेन की संसद में उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था. इसमें कथित तौर पर नाबालिगों का यौन शोषण करने वालों का जिक्र था. इस पुराने विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया है. उन्होंने संसद में दिए अपने भाषण से सभी को झकझोर दिया था. उन्होंने भरी संसद में नाबालिगों के साथ हुए शोषण से जुड़े बयान पढ़े थे. 

यह भी पढे़ंः G7 Summit: ट्रंप ने पीएम मोदी की शान में गढ़े कसीदे, कहा- वे Calm, कूल और टोटल किलर हैं

पिछले साल रुपर्ट ने अपने नेतृत्व में की थी जांच

रुपर्ट ने अपील की थी कि इन पीड़ितों की दर्दनाक दास्तां को सुने. कड़े कदम उठाएं. उन्होंने जानकारी दी थी कि पिछले साल उनके नेतृत्व में हुई एक प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन में सामने आया था. इसमें कम से कम 85 इलाकों में ऐसे गैंग आधारित बाल यौन शोषण की पहचान की गई थी. लोव के बयान के मुताबिक, पाकिस्तान के मूल के पुरुषों की ये रेप गैंग पिछले कई दशकों से ब्रिटेन में एक्टिव है. उन्होंने कहा है कि इसमें मुख्य रूप से पाकिस्तान नागरिकों का एक खास पैटर्न है. इसमें सरकारी संस्थाओं की लापरवाही साफ नजर आती है. 

ये भी पढ़ें: ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम पर भी हो बात…G7 देशों की मांग पर ट्रंप का सपोर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *