पाकिस्तान के झूठ का UN ने किया पर्दाफाश, PAK वायुसेना के हमले में 28 अफगान नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले के दावे को नकारा।

अफगानिस्तान के नागरिक ठिकानों पर की गई पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) की बर्बरता पर अब संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी मुहर लगाते हुए पाकिस्तान की सरकार की ओर से गढ़े जा रहे ‘आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई’ के झूठे दावों की धज्जियां उड़ाकर पुष्टि की है. संयुक्त राष्ट्र ने पुष्टि की है कि आधी रात को अफगानिस्तान में पाकिस्तानी वायुसेना के हवाई हमले में निर्दोष आम नागरिक मारे गए हैं.

UNAMA ने बयान जारी कर दी जानकारी

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के मिशन (UNAMA) ने सोमवार (29 जून, 2026) को एक आधिकारिक बयान जारी करके बताया कि उसकी पड़ताल में सामने आया है कि आधी रात पक्तिया और कुनार प्रांतों में पाकिस्तानी बमबारी में कम से कम 28 आम नागरिक मारे गए हैं और 49 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

संयुक्त राष्ट्र ने साफ किया है कि हताहत होने वालों में बड़ी संख्या में बेकसूर महिलाएं और मासूम बच्चे शामिल हैं. साथ ही, अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के मिशन ने चेतावनी दी है कि अस्पतालों में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मौतों का यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है. 

अफगान सरकार ने हताहतों और घायलों के बारे में क्या कहा?

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के इतर अफगान सरकार ने जानकारी दी है कि रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर की गई कायराना पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में कुल 36 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है और 163 लोग घायल हैं. UNAMA के मुताबिक, सबसे भीषण तबाही पक्तिया प्रांत के चमकानी जिले में हुई, जहां 22 नागरिकों की जान चली गई और 47 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पाकिस्तानी मंत्री के झूठे का सरेआम पर्दाफाश

वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया था कि ऑपरेशन गजब-लिल-हक के तहत पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान में ‘जमात-उल-अहरार’ (JuA) के आतंकी कैंपों को नेस्तनाबूद कर 25 आतंकियों को मार गिराया है. जबकि UNAMA के इस बयान ने पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा को तार-तार कर दिया है. साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने पुष्टि की है कि पक्तिका में रिहायशी घर पर हुए हमले में 6 नागरिकों की मौत हुई और कुनार में पाकिस्तानी बमबारी में दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. 

यह भी पढ़ेंः आसिम मुनीर की सेना बेरहम की करतूत, PoK में आम जनता पर ड्रोन से गिराए बम, देखें-Video



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *