Donald Trump angered cyril Ramaphosa raising issue of white people genocide in South Africa meeting with him in US


Donald Trump Cyril Ramaphosa Meet: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में बुधवार (21 मई, 2025) को डोनाल्ड ट्रंप और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा की ऐतिहासिक मुलाकात हुई. दोस्ती के माहौल में दोनों नेताओं के बीच व्यापार और साझेदारी को लेकर बातचीत शुरू हुई, लेकिन जल्द ही ये तल्खी में बदल गई.

डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक के दौरान सिरिल रामफोसा ने कहा कि हमारे रिश्ते काफी पुराने हैं और मैं उन्ही रिश्तों को और ज्यादा मजबूत करना चाहता हूं. मैं सभी मुद्दों पर बातचीत करने को तैयार हूं. उन्होंने ट्रंप से कहा कि आपने जो यूक्रेन और मिडिल ईस्ट के बीच शांति समझौते का काम किया है, हम उसकी तारीफ करते हैं. मैं इस पर भी बात करना चाहता हूं कि हम दोनों कैसे एक दूसरे की मदद कर सकते हैं.

अचानक ही ट्रंप ने श्वेत नरसंहार का मुद्दा उठा दिया

बातचीत के दौरान ही अचानक ट्रंप ने श्वेत नरसंहार का मुद्दा उठा दिया. बैठक में उन्होंने एक वीडियो चलवाया जिसमें दावा किया गया कि दक्षिण अफ्रीका में हजारों गोरे किसानों की हत्या कर दी गई है. हालांकि, रामफोसा ने इस मामले की जांच की बात कही, लेकिन ट्रंप उनसे सहमत नहीं हुए. वो बार-बार डेथ शब्द दोहराते रहे.

डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी के बाद भी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति शांति और संयम से बात करते रहे. ट्रंप के कई पेपर की कटिंग दिखाने के बाद उन्होंने जांच का भी आश्वाासन दिया, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप मानने को तैयार नहीं थे और वो शायद कुछ और ही सोच रहे थे. ट्रंप के बयान के कारण दोनों देशों के रिश्ते आगे नहीं बढ़ पाए. सिरिल रामफोसा ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर अपने देश का पक्ष रखा. इस तरह एक ऐतिहासिक मुलाकात इस कदर नाराजगी के बीच खत्म हुई.

ये भी पढ़ें:

नेपाल सीमा से सटे जिलों में मदरसों पर एक्शन से जमीयत उलेमा-ए-हिंद खफा, योगी सरकार के खिलाफ जाएगी कोर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *